{"_id":"59fab9c04f1c1b6f548ba6a8","slug":"mobile-stolen-from-outside-of-mannat-during-birthday-celebration-of-shahrukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की बर्थडे पार्टी में हुआ कुछ ऐसा कि उतर गए कइयों के चेहरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की बर्थडे पार्टी में हुआ कुछ ऐसा कि उतर गए कइयों के चेहरे
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख का जन्मदिन है। जिसका ग्रैंड सेलिब्रेशन अलीबाग में शुरू हो चुका है। परिवारवालों से लेकर सिने जगत की कई खास हस्तियां इस पार्टी में मौजूद हैं। नाच-गाने और सेलिब्रेशन के बीच सारी सेलिब्रिटिज लगातार ट्विटर, इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक बुरी खबर भी आई है....
दरअसल, किंग खान को बर्थडे विश करने के लिए हजारों फैंस उनके बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठे हो गए। भीड़ रात भर बाहर जमी रही, इसी मौके का फायदा कई मोबाइल चोरों ने उठाया है। इन चोरों ने कईयों के मोबाइल चुरा लिए।
बांद्रा पुलिस के अनुसार रात में उनके पास 10 से 12 मोबाइल चोरी की शिकायतें आई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। हालांकि कुछ पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनकी चोरी की शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके पहले शाहरुख के बंगले के बाहर खुशी से झूमते फैंस ने केक काटा तो किसी ने गीत गाकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि आज शाहरुख खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान जल्द ही वह निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म में एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे।
SRK fans outside Mannat celebrating their idol's birthday together. ❤️❤️#HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/Qfq68AR1at
— SRK Universe (@SRKUniverse) November 1, 2017