{"_id":"59facb164f1c1bd9538ba7e6","slug":"kapil-sharmas-firangis-new-song-sajna-sohne-jiha-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फिरंगी' बनते ही रोमांटिक हुए कॉमेडियन कपिल, गर्लफ्रेंड को सुनाया ये गीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फिरंगी' बनते ही रोमांटिक हुए कॉमेडियन कपिल, गर्लफ्रेंड को सुनाया ये गीत
Thu, 02 Nov 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' का दूसरा गाना 'सजना सोणा जिहा' रिलीज कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ले दी। इस पंजाबी नंबर में कपिल पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। गाने में पंजाब के गांव की झलक दिखाने की कोशिश की गई है।
गुरुवार को रिलीज हुए इस मेलोडियस पंजाबी सॉन्ग को ज्योति नूरन की आवाज से सजाया गया है, इसमें भी उन्होंने 'हाइवे' में 'पटाखा गुड्डी' जैसा जादू चलाने की कोशिश की है। पहली फिल्म के बाद अपनी एक्टिंग स्किल्स पर ध्यान देने वाले कपिल ने इस वीडियो में भी रोमांस करने की सफल कोशिश की है।
3 of 5
एक्ट्रेस इशिता दत्ता के साथ उनकी केमेस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। हल्के मेकअप में इशिता का सादगी भरा लूक आपका दिल चुरा सकता है। कपिल के साथ इस फिल्म में 'दृश्यम' में नजर आ चुकीं इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। इशिता फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बड़ी बेटी का किरदार निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : K9 Films
आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म के ट्रेलर में कपिल अंग्रेजों के शासन के समय के गुलाम के रोल में नजर आ रहे हें। फिल्म फ्लैशबैक में चलेगी जिसमें कपिल एक बच्ची को अंग्रेजों के जमाने की कहानी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : K9 Films
कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से की थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया गया था। अब कपिल दो साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।