भारत देश के लिए दिवाली का पर्व किसी बड़े उत्साह से कम नहीं होता है। बच्चे से लेकर बूढ़े सभी इस त्योहार को पूरे उल्लास के मनाना काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड भी इन त्योहार से अछूता नहीं रहा है। होली हो या दिवाली हिंदी फिल्मों में इनकी धूम खूब दिखी है। यदि आप भी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस खास त्योहार को उन फिल्मों के साथ और खास बना सकते है, जिनमें दिवाली के पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाते देखा गया है। यहीं नहीं, इन फिल्मों में दिवाली पर बने गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। तो चलिए जानते हैं।
{"_id":"654fc7840ef6ab7ff405c66e","slug":"mohabbatein-hum-aapke-hain-koun-kabhi-khushi-kabhie-gham-jugnu-hindi-films-with-diwali-scenes-and-songs-2023-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा दिवाली के त्योहार का उल्लास, पर्व को और खुशनुमा बना देंगे यह गाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diwali 2023: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा दिवाली के त्योहार का उल्लास, पर्व को और खुशनुमा बना देंगे यह गाने
Sun, 12 Nov 2023 09:35 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 12 Nov 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी खुशी कभी गम
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार मल्टी स्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' भी इस लिस्ट में शामिल है। कहानी के साथ-साथ दर्शकों को फिल्म का गाना भी काफी पसंद आया था। फिल्म का टाइटल ट्रैक, जिसकी शुरुआत इसी गाने से होती है। मूवी में इस गाने को इतनी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है कि हर परिवार इसी तरह से दिवाली मनाने का ख्वाब देखता है।

हम आपके हैं कौन
- फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम बुलंद किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'धिक ताना धिक ताना धिक ताना' में दिवाली के सीन को बहुत की खूबसूरती से फिल्माया गया है। इस गाने को फिल्माने के लिए मेकर्स ने खूब पैसा बहाया था।

मोहब्ब्तें
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्ब्तें
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म उनके फैंस के लिए हमेशा ही खास होती है। अभिनेता की फिल्मों की खास बात ही यही है कि वह अपने फैंस को कुछ अलग देने का प्रयास करते हैं। फिल्म 'मोहब्बतें' में होली से लेकर दिवाली के सीक्वेंस को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। फिल्म में दिवाली के त्योहार पर ही शाहरुख खुलकर अमिताभ के खिलाफ अपनी जंग का ऐलान कर देते हैं और बैकग्राउंड में गाना बजता है – जिंदा रहती हैं उनकी मोहब्बतें।

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया
- फोटो : सोशल मीडिया
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया
गोविंदा अब भले ही इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहती है। बता दें के 'आई है दिवाली सुनो जी घरवाली' दिवाली पर बने गाने की अगर बात हो रही हो तो सबसे पहले 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' के इसी फिल्म का गाना याद आता है। इस दिवाली आप इन फिल्मों को लुत्फ उठा सकते हैं।