{"_id":"5da578f18ebc3e014d6823a4","slug":"mohena-singh-and-suyesh-rawat-royal-wedding-pics-and-dance-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी होते ही राजकुमारी भी नाचीं, सामने आए ये Unseen वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी होते ही राजकुमारी भी नाचीं, सामने आए ये Unseen वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mohena
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हरिद्वार में सुयश रावत संग सात फेरे लिए । सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं । अपने राज्य की राजकुमारी की शादी देखने के लिए करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे ।
2 of 6
mohena
- फोटो : social media
इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियाे सामने आ गए हैं । मोहिना की शादी किसी बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस से भी ज्यादा आलीशान रही । मोहिना ने शादी में लाल रंग का लहंगा पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । रस्मों के दौरान मोहिना लंबा घूंघट लिए रहीं ।
सुयश की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी। शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इसमें मोहिना और सुयश के जयमाल, फेरे, सिंदूर, विदाई और डांस तक के वीडियो शामिल हैं । शादी के बाद मोहिना और सुयश ने हाथ हिलाकर 2 लाख लोगों का अभिवादन किया ।
सुयश नाचते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे थे । वहीं शादी के बाद मोहिना और सुयश ने जमकर डांस किया । शादी की सभी रस्में भव्य तरीके से हुईं । दूर-दूर तक स्थानीय लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई थी । योग गुरु रामदेव बाबा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे ।
A post shared by allaboutyrkkh_ (@all_about_kaira__yrkkh) on
विज्ञापन
5 of 6
सुयश और मोहिना
- फोटो : अमर उजाला
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।