इस साल अप्रैल में रिलीज हुई मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में काम करना कई कलाकारों को भारी पड़ा। इस फिल्म में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शक कलंक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेेकिन ये फिल्म रिलीज होते ही बुरी तरह से फ्लॉप रही। फ्लॉप होने पर खुद कलंक के अभिनेता वरुण धवन इस फिल्म की आलोचना कर चुके हैं।
कलंक के फ्लॉप होने पर टूट गई थीं आलिया भट्ट, रणबीर उन्हें इस तरह समझाते और देते थे दिलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कलंक के फ्लॉप होने पर अपना दर्द जाहिर किया है। हाल ही में आलिया भट्ट अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहुंची। यहां इन दोनों अभिनेत्रियां ने कलंक के फिल्ममेकर करण जौहर के सेशन में हिस्सा भी लिया। इस दौरान करण जौहर ने आलिया भट्ट से फिल्म कलंक के फ्लॉप होने के बाद खुद को कैसा संभाला इसके लेकर सवाल किया। करण जौरह के इस सवाल पर आलिया ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का जिक्र किया।
आलिया भट्ट ने बताया कि फिल्म फ्लॉप होने के बाद किस तरह रणबीर कपूर ने उन्हें संभाला और समझाया। आलिया ने कहा- 'जिस दिन फिल्म रिलीज हुई मुझे ज्यादा दुख नहीं हुआ, क्योंकि रिलीज के एक दिन पहले ही मैं फिल्म देख ली थी। उस दौरान मुझे अंदाजा हो गया था कि फिल्म का आगे क्या होने वाला है, लेकिन मैंने ये नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप होगी। मैंने ये हमेशा सुना था कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो उसका अच्छा नतीजा मिलता है, लेकिन कलंक के साथ ऐसा नहीं होने पर मेरा दिल टूट गया था।'
आलिया ने आगे रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए कहा- 'कलंक के फ्लॉप हो जाने के बाद जब मैं टूट गई तो रणबीर ने मुझे बहुत समझाया और दिलासा दिया। रणवीर में मुझसे कहा कि तुम कड़ी मेहनत करती रहो, जरूरी नहीं है कि आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा आपको उस समय ही मिले। आपकी जिंदगी में कभी भी आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इस फिल्म में ना सही अगली फिल्म में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है।' इसके अलावा करण जौहर ने आलिया भट्ट से रणबीर और उनके रिश्तों को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं।
करण जौहर ने सेशन के दौरान आलिया भट्ट से पूछा कि क्या वह ऐसा सोचती हैं कि एक दिन करीना कपूर उनकी ननद हो सकती हैं। इस सवाल को सुनकर आलिया भट्ट पहने शर्माने लगी और फिर कहा कि मैंने इस बारे में अभी तक नहीं सोचा है। हमें यह करने से पहले एक लंबा रास्ता तय करना होगा। अभी ही इस बारे में क्यों बात करें? आलिया ने आगे कहा, हालांकि अगर ऐसा मौका मिलता है तो मैं इस दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की होंगी। करण ने इस बात को यही नहीं छोड़ा और आगे कहा कि जब भी ऐसा होगा तो मैं और करीना बेहद खुश होंगे और हम थाली लेकर खड़े रहेंगे। करण ने यह भी कहा कि अगर रणबीर और आलिया शादी करते हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि आलिया का करियर भी करीना कपूर जैसा शानदार होगा।
पढ़ें: करण ने आलिया से सरेआम पूछा कब बनेंगी करीना कपूर उनकी ननद, देखिए क्या मिला जवाब