फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान का भाई बन सुपरहिट हुअा था ये हीरो, विलेन के रोल ने तो बॉलीवुड से कर दिया था बाहर

Thu, 23 Aug 2018 05:20 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
mohnish bahl hit as bhai role and flop with negative role
मोहनीश बहल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर धर्म के त्योहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है । हाल ही मेें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बकरीद मनाई और अब रक्षाबंधन आने वाला है । राखी के इस पर्व पर हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो के बारे में बताते हैं जिसने फिल्मों में एंट्री तो विलेन बनकर की थी लेकिन हिट भाई बनकर हुए । 

mohnish bahl hit as bhai role and flop with negative role
मोहनीश बहल

हम बात कर रहे हैं मोहनीश बहल की । जी हां, मोहनीश बहल ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'बेकरार' से की थी । लेकिन उनको 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से पहचान मिली थी । इस फिल्म में मोहनीश ने विलेन का रोल निभाया था । फिल्म में मोहनीश के साथ भाग्यश्री और सलमान खान ने काम किया था ।

mohnish bahl hit as bhai role and flop with negative role
मोहनीश बहल

इसके बाद 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' में मोहनीश के काम को काफी सराहना मिली थी । मोहनीश ने कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई । इसके बाद जब 1994 में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' आई तो इसमें मोहनीश ने सलमान के बड़े भाई का रोल निभाया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohnish bahl hit as bhai role and flop with negative role
मोहनीश बहल

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । इस फिल्म के बाद मोहनीश बहल को धड़ाधड़ फिल्में ऑफर होने लगी थीं । इसी साल मोहनीश की तीन फिल्में और रिलीज हुई थीं । मोहनीश 1994 के बाद से लगातार फिल्मों में बने रहे । हालांकि उन्हें हमेशा साइड रोल ही मिला लेकिन मोहनीश ने काम करना बंद नहीं किया ।

विज्ञापन
mohnish bahl hit as bhai role and flop with negative role
मोहनीश बहल

'हम आपके हैं कौन' के बाद 5 सालों में मोहनीश की 23 फिल्में रिलीज हुईं। जिसमें 'राजा हिंदुस्तानी', 'कोयला', 'डुप्लीकेट', 'दूल्हे राजा', 'परदेसी बाबू' और 'सिर्फ तुम' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं । इसके बाद 1999 में मोहनीश बहल ने फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में काम किया । ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed