अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) की शादी को आठ दिन हो चुके हैं। मोना ने 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद मोना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस बीच मोना ने कई और तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोना दोस्तों संग पार्टी करती हुई दिखाई दीं।
शादी के बाद कितनी बदल गईं मोना सिंह, दोस्तों के साथ पार्टी की देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोना की यह तस्वीरें करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी की हैं। तस्वीरों में मोना शिमरी शॉर्ट ड्रेस के साथ लाल रंग के गॉगल्स लगाए हुए हैं। तस्वीरों में मोना के पति श्याम नजर नहीं आए। इन तस्वीरों में मोना अपने सबसे अच्छे दोस्त गौरव गेरा के साथ भी नजर आईं। गौरव मोना के साथ 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल में थे जिसमें उन्होंने नंदू का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर मोना सिंह की ये तस्वीरें छाई हुई हैं।
इससे पहले मोना ने नए साल की शुरुआत में पति श्याम के साथ सेल्फी साझा की थी। मोना की इस तस्वीर पर रक्षंदा खान और पलक जैन ने कमेंट भी किया था। मोना ने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर आधिकारिक घोषणा की थी। इस तस्वीर में मोना श्याम को जयमाल पहनाते हुए दिखाई दे थीं। इस खुशनुमा पल की तस्वीर साझा करते हुए मोना सिंह ने लिखा था- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।'
My tribe .. bling bday n newyear spent well #niku #bday #2020 #bling #happyfaces
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
मोना और श्याम की शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरें पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
शादी से पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती दिखी थीं। इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ।
16 सालों में यूं बदल गईं दीपिका पादुकोण, पुरानी तस्वीरों को देख लें तो खा जाएंगे धोखा