फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर से ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी दीपिका की हालत, रंगेहाथ पकड़ने का मिला था ऐसा सिला

Sun, 05 Jan 2020 02:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 05 Jan 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone birthday special she was Suffering From Depression After Ranbir Kapoor Brekup
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media

'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' जैसी फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की चोटी की कलाकार बन चुकी हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए दीपिका ने बहुत संघर्ष किया। आज भले ही दीपिका, रणवीर सिंह की हो गईं हों लेकिन एक समय पर उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता था। आज दीपिका के जन्मदिन पर बताते हैं ये किस्सा...



Deepika Padukone birthday special she was Suffering From Depression After Ranbir Kapoor Brekup
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

एक समय पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में आम हुआ करते थे। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था। फिर रणबीर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का वहीं द एंड हो गया। दीपिका पादुकोण को इस गम से उबरने में काफी समय लगा। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया।

Deepika Padukone birthday special she was Suffering From Depression After Ranbir Kapoor Brekup
deepika padukone, ranbir kapoor - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में पहली बार साथ में काम किया। इसके बाद दोनों ने ये जवानी है दीवानी और तमाशा में भी साथ में काम किया। ऐसा माना जाता है कि ये जवानी है दीवानी की शूटिंग के दौरान ही दोनों पर प्यार का परवान चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone birthday special she was Suffering From Depression After Ranbir Kapoor Brekup
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

रणबीर और दीपिका का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बात से सबसे ज्यादा परेशान दीपिका हो गई थीं। वह खूब रोई थीं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, 'वो मुझे धोखा दे रहा था। लोगों ने मुझे उसके बारे में कई बार बताया था लेकिन मैंने किसी की बात नहीं सुनी। एकबार उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सारी फीलिंग्स को किनारे रखकर अलग होने का फैसला लिया।' हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन जाहिर है कि वो यहां रणबीर के बारे में ही बात कर रही थीं।

विज्ञापन
Deepika Padukone birthday special she was Suffering From Depression After Ranbir Kapoor Brekup
deepika padukone ranbir kapoor

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'दीपिका को मुझसे काफी नाराजगी थी वो काफी गुस्सा थीं। लेकिन एक बार मुझे वो कॉल तो करतीं। मुझे लगता है कि उस वक्त सही होता कि वो मुझे फोन करती, न कि पब्लिक इस तरह से बात करतीं।'

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बयान- पिता ने हमेशा खड़ी की मुश्किल, मुझे बली का बकरा बनाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed