बॉलीवुड में इस हफ्ते कई खबरें सुर्खियों में रहीं। हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक संग सगाई कर ली। दूसरी ओर एक महिला ने अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया। रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में।
नताशा की हार्दिक संग सगाई और विवादों में अनुराधा पौडवाल, इस हफ्ते बॉलीवुड की ये हैं पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच अफेयर की खबरों ने इन दिनों खूब जोर पकड़ा है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की सगाई के बाद माना जा रहा है बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़ा एक और कपल अपने रिश्ते को नाम दे सकता है। अथिया अभी तक अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचती रही हैं लेकिन दोनों जिस तरह सार्वजनिक जगहों पर साथ देखे जाते रहे हैं उसके बाद कोई भी संदेह नहीं रह जाता है। अथिया और केएल राहुल न्यू ईयर का जश्न मनाने थाईलैंड पहुंचे। पिछले दिनों मुंबई लौटने पर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई हैं। केरल की एक महिला ने दावा किया है कि अनुराधा पौडवाल उनकी मां हैं। 1974 में जन्मीं, करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उन्हें किसी और को सौंप दिया था। महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला भी दायर किया है। जिसमें 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। इस पूरे मामले पर अनुराधा पौडवाल ने कहा कि 'इस तरह के घटिया बयान का जवाब नहीं देना चाहतीं। ये मेरी मर्यादा के खिलाफ है।'
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं। निर्देशक करण विश्वनाथ कश्यप की फिल्म 'सब कुशल मंगल' से रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया। फिल्म में निर्माता नितिन मनमोहन की बेटी प्राची, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। वहीं इस शुक्रवार विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की डेब्यू फिल्म 'भंगड़ा पा ले' भी रिलीज हुई है। सनी के साथ इसमें रुखसार ढिल्लों और श्रिया पिलगांवकर अहम किरादर में हैं। फिल्म का निर्देशन स्नेहा तौरानी ने किया है जबकि इसे रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।
सलमान खान के जन्मदिन (27 दिसंबर) पर उनकी बहन अर्पिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम आयत रखा गया है। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने आयत की क्यूट तस्वीरें शेयर कीं। वहीं सलमान खान ने लिखा- 'इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है आयत।'
Welcome to this beautiful world Ayat. Thank u Arpita n Ayush for the best birthday gift for the whole family. May everyone who reads this bless her n may she grow up n make everyone proud. Thank u for all the love n respect. You all have been very kind, thank u thank u thank u!