{"_id":"66024306663f87628202025d","slug":"monday-box-office-collection-swatantra-veer-savarkar-madgaon-express-shaitaan-yodha-total-earnings-2024-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Box Office: धीमी चाल चल रही 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानें 'मडगांव एक्सप्रेस' समेत अन्य फिल्मों का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Box Office: धीमी चाल चल रही 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानें 'मडगांव एक्सप्रेस' समेत अन्य फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:07 AM IST
सार
स्वातंत्र्य वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस के अलावा अजय देवगन की शैतान और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा थिएटर्स में पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस महीनें दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रणदीप हुड्डा स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर और कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हुई है। इनके अलावा अजय देवगन की शैतान और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा थिएटर्स में पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। ये सभी फिल्में कलेक्शन के मामले में एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा...
2 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वातंत्र्य वीर सावरकर
रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ये बायोपिक फिल्म राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर यानी 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुईष फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। रणदीप हुड्डा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने इस फिल्म से अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की है। सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 5
मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
मडगांव एक्सप्रेस
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के निर्दशन में बनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है। कुणाल खेमू की फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही अब इस फिल्म की कुल कमाई 9.65 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'शैतान'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शैतान
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो चुके हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शैतान ने 18वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब फिल्म ने 128.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
योद्धा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
योद्धा
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' शुरुआत से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना अहम भूमिका में नजर आई हैं। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। 'योद्धा' ने 11वें दिन 1.7 करोड रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 29.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।