नए साल में लोगों को उम्मीद थी कि बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेंगी, लेकिन पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'कुत्ते' का ओपनिंग डे के बाद से ही हाल बेहाल है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर साउथ का जलवा देखने को मिल रहा है। साउथ की फिल्म 'वरिसु' और 'थुनिवु' धमाल मचा रही हैं। इसके अलावा मराठी फिल्म 'वेड' और 'अवतार 2' भी अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने कितनी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते
विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से अच्छी कमाई नहीं कर रही है। अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान सहित कई सितारों के होने के बाद भी यह अपना कमाल दिखाने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं, फिल्म ने सोमवार को यानी चौथे दिन महज 70 लाख का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई 4.12 करोड़ रुपये हो गई है।
Pathaan Baikal Lake: दुनिया की सबसे गहरी झील की सतह पर ‘पठान’ की शूटिंग, देखिए एक्सक्लूसिव रोमांचक तस्वीरें
थुनिवु
अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' ने पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर फिल्म की टक्कर विजय की फिल्म 'वरिसु' से हुई थी। फिल्म की रिलीज का यह छठा दिन है और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब 77.40 करोड़ रुपये हो गई है।
वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना की 'वरिसु' पहले ही दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। छह दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सोमवार को फिल्म ने 15 करोड़ का कारोबार किया था और अब इसकी कमाई 102.25 करोड़ रुपये हो गई है।
Money Laundering: जैकलिन फर्नांडीज की विदेश जाने की याचिका पर कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, इस दिन होगी सुनवाई
वेड
बतौर निर्देशक रितेश देशमुख की पहली फिल्म 'वेड' को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में रितेश जेनेलिया के साथ नजर आए हैं। रविवार को फिल्म ने 2.74 करोड़ रुपये कमाए, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। सामने आए आंकड़ों के अनुसार 18वें दिन इसका कलेक्शन 85 लाख रहा। अब फिल्म का कलेक्शन 48.51 करोड़ रुपये हो गया है।
South superstars: लग्जरी में फाइव स्टार होटल को मात देते हैं स्टार्स के प्राइवेट जेट, आलीशान है अंदर का नजारा