सोमवार को बॉक्स ऑफिस टेस्ट में जहां कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' अच्छे अंकों के साथ पास हुई है। वहीं शिल्पा शेट्टी की 'निकम्मा' का बुरा हाल है। 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' अब 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली रही है। वहीं बुधवार को रिलीज होने वाली 'जुग जुग जियो' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। यदि आप इन साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की अब तक की कमाई के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़िए हमारी डिटेल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
Box Office Report: क्या वरुण धवन दे पाएंगे कार्तिक आर्यन को टक्कर, जानिए सोमवार को कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल भुलैया 2
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 262.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह अब तक की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। भूल भुलैया का सीक्वल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि फिल्म ने 32वें दिन एक करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 182.91 करोड़ रुपये के पार चला गया है।
निकम्मा
निकम्मा, सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में असफल हो रही है, और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। अपने पहले वीकेंड पर कुल 1.51 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली निकम्मा ने चौथे दिन कुल 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी फिल्म ने चौथे दिन केवल 10 लाख रुपये की कमाई की है।
विराट पर्वम
राणा दग्गुबाती और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'विराट पर्वम' 17 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने चार दिनों में कुल 3.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी फिल्म ने चौथे दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है।
विक्रम
कमल हासन की 'विक्रम' की रफ्तार धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिखा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है और अब 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने जा रही है। हिंदी बेल्ट की बात करें तो सोमवार को फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके साथ इसके हिंदी संस्करण का कुल कलेक्शन 7.82 करोड़ रुपये हो गया है।