इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दें तो पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की एक के बाद फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। फिर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ऊंचाई। अलग कहानी की वजह से दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। इसके बाद आई अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2। इस फिल्म ने तो ओपनिंग डे से ही धुआंधार कमाई करनी शुरू कर दी थी और अभी भी लंबे नोट छाप रही है। तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि सोमवार को कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Monday Box Office Report: सोमवार को भी 'दृश्यम 2' की हुई जबर कमाई, 53वें दिन लाखों में सिमटी 'कांतारा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बोलबाला है। वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की 'दृश्यम' की अगली कड़ी के रूप में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं सोमवार को भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दृश्यम 2 ने 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 75.64 करोड़ रुपये हो गई है।
इसे भी पढ़ें- Dipika Chikhlia: जब काजल की वजह से 'सीता' को मिले थे उनके असली 'राम', दो घंटे में ले लिया था शादी का फैसला
ऊंचाई
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता आदि सितारों से सजी फिल्म ऊंचाई ओपनिंग डे से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। दूसरे वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को ऊंचाई का कलेक्शन 75 लाख रुपये रहा। इस फिल्म की कुल कमाई 24.37 करोड़ रुपये हो गई है।
यशोदा
सामंथा रुथ प्रभु की 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'यशोदा' लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं। सामंथा की पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। लगातार आ रही गिरावट के बाद बीच में फिल्म का कलेक्शन बढ़ा था, लेकिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म ने महज 51 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 17.6 करोड़ रुपये हो गया है।
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा को सिनेमाघरों में 53 दिनों का समय पूरा हो गया है। लगातार शानदार कमाई करने वाली फिल्म का कलेक्शन 53वें दिन लाख में पहुंच गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कांतारा ने महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया है।