फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: लाखों में सिमटी 'भूल भुलैया 3' की कमाई, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल 'आई वॉन्ट टू टॉक'

Tue, 26 Nov 2024 11:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Nov 2024 11:06 AM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में लगी फिल्मों में हालिया रिलीज फिल्म है 'आई वॉन्ट टू टॉक' और सबसे ज्यादा खस्ता हाल यही है। कल सोमवार को बाकी फिल्मों ने कैसा कारोबार किया? चलिए जानें

विज्ञापन
Monday Box Office Report: I Want To Talk Amaran bhool bhulaiyaa 3 Singham 3 the sabarmati report earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर के महीने में दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का उपहार दर्शकों को मिला- भूल भुलैया 3 और सिंघम 3। इनमें से मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम 3 दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही है। वहीं, भूल भुलैया 3 ने अपनी लागत से ज्यादा कमाई करके हिट का टैग तो हासिल कर लिया है, लेकिन वैसा आभामंडल नहीं रच पाई, जैसा स्त्री 2 सरीखी फिल्म ने रचा। आलम यह है कि महीनाभर होते-होते इसकी कमाई भी अब लाखों में सिमट गई है। कल सोमवार को बाकी फिल्मों ने कैसी कमाई की? वो भी जान लेते हैं...

Monday Box Office Report: I Want To Talk Amaran bhool bhulaiyaa 3 Singham 3 the sabarmati report earning
आई वॉन्ट टू टॉक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आई वॉन्ट टू टॉक' का बुरा हाल
अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' शुक्रवार 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। रिलीज से पहले फिल्म की कहानी का खूब प्रचार किया गया। लेकिन, सिनेमाघरों में लगते ही दर्शकों ने इसे नकार दिया। ओपनिंग डे पर बहुत ही खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म रिलीज के चौथे दिन यानी कल पहले सोमवार की परीक्षा में बुरी तरह फेल हुई है। 'आई वॉन्ट टू टॉक' ने कल चौथे दिन सिर्फ 13 लाख रुपये कमाए। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म की चार दिनों की कमाई 1.46 करोड़ रुपये पहुंची है। इसे करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Monday Box Office Report: I Want To Talk Amaran bhool bhulaiyaa 3 Singham 3 the sabarmati report earning
भूल भुलैया 3 वर्सेज सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

लाखों में पहुंची भूल भुलैया 3 की कमाई 
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म हिट हो चुकी है। लेकिन 250 करोड़ क्लब तक पहुंचने में इसे मशक्कत करनी पड़ रही है। अब इस फिल्म की कमाई लाखों में हो रही है। कल 25वें दिन भूल भुलैया 3 ने 90 लाख रुपये कमाए और इसका टोटल कलेक्शन 247.85 करोड़ रुपये हो गया है। सिंघम 3 तो पहले ही फ्लॉप घोषित हो चुकी है। 350 करोड़ रुपये की लागत वाली मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम 3 ने कल सोमवार को सिर्फ 55 लाख कमाए और इसका नेट कलेक्शन 240.85 करोड़ है।
Arjun Kapoor: 'इश्कजादे' में परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग के खिलाफ थे अर्जुन कपूर? बोले- मुझे वह....

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report: I Want To Talk Amaran bhool bhulaiyaa 3 Singham 3 the sabarmati report earning
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

'अमरण' का आकर्षण बरकारा
इस समय लगी फिल्मों में अगर सबसे पुरानी फिल्म के तौर पर देखें तो वह है साउथ फिल्म 'अमरण'। यह 31 अक्तूबर को रिलीज हुई। करीब 130 रुपये बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। 'अमरण' ने कल सोमवार को 26वें दिन भी एक करोड़ रुपये कमाए। इसका टोटल कलेक्शन 208.50 करोड़ रुपये हो चला है। वहीं, मेगा बजट फिल्म कंगुवा टिकट खिड़की पर लड़खड़ा गई है। इसने कल सिर्फ 37 लाख रुपये कमाए और इसका नेट कलेक्शन  67.87 करोड़ रुपये हुआ है।
Pushpa 2 Wrap: अब जाकर खत्म हुई ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, तय तारीख पर रिलीज होगी कि नहीं, आया नया अपडेट

विज्ञापन
Monday Box Office Report: I Want To Talk Amaran bhool bhulaiyaa 3 Singham 3 the sabarmati report earning
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey

द साबरमती रिपोर्ट का ऐसा रहा हाल
विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' भी सिनेमाघरों में लगी है। इसे एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। कल सोमवार को इस फिल्म ने 85 लाख रुपये का कारोबार किया। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 19.45 करोड़ रुपये हो गया है।
International Emmy Awards 2024: वीर दास ने होस्ट किए अवॉर्ड्स, रेड कार्पेट पर आदित्य रॉय कपूर पर ठहरीं निगाहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed