अभिनेत्री मुमताज हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकाराओं में शुमार रही हैं। 60 और 70 के दशक में उनके नाम का सिक्का खूब चलता था। तमाम फिल्म निर्माता-निर्देशक मुमताज के साथ काम करने के लिए बेकरार रहते थे। एक्ट्रेस अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने लुक और खूबसूरती के लिए भी खूब मशहूर थीं। उस दौर के कई एक्टर्स उन पर फिदा रहते। इन्हीं में एक थे शम्मी कपूर। रिपोर्ट्स के मुताबिक शम्मी कपूर को मुमताज से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, उन्होंने मुमताज के साथ घर बसाने तक का सपना देखा और एक दिन मौका देखकर वह मुमतात के पास शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गए। लेकिन, मुमताज ने शम्मी कपूर का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
Monday Flashback: जब एक शर्त की वजह से टूट गई मुमताज और शम्मी कपूर की शादी, एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बातचीत के दौरान खुद मुमताज ने शम्मी कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि शम्मी कपूर उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऑफर क्यों ठुकरा दिया? इस पर मुमताज ने बताया था, 'पूरी दुनिया मुझसे शादी करना चाहती थी, लेकिन फैसला तो मुझे करना था कि मैं किसके साथ खुश रहूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'शम्मी कपूर मुझसे बहुत प्यार करते थे और मेरी परवाह करते थे। कोई इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि मैं और शम्मी कपूर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।'
Kangana Ranaut: कंगना रणौत को किसी जमाने में 'डायन' बुलाते थे लोग, एक्ट्रेस ने याद कर कसा तंज
बातचीत के दौरान अपनी और शम्मी कपूर की प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए मुमताज ने बताया था कि उन्होंने शम्मी कपूर की एक शर्त के चलते उनसे शादी करने से इनकार कर दिया था। मुमताज ने शम्मी कपूर से शादी न करने की वजह का खुलासा करते हुए एक बातचीत में बताया था, 'कपूर्स को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी कि उनके घर की बहुएं फिल्म लाइन में काम करें। शम्मी जी ने मुझसे कहा था कि अगर मैं उन्हें अपने साथ खुश देखना चाहती हूं तो मुझे अपना करियर छोड़ना पड़ेगा। मैं उस उम्र में बहुत महत्वाकांक्षी थी और लाइफ में किसी मुकाम पर पहुंचना चाहती थी। मैं अपना घर भी बसाना चाहती थी, लेकिन सिर्फ घर पर बैठे रहना का आइडिया मुझे रास नहीं आया। इसलिए शादी के लिए मना कर दिया।'
Choreographer to Director: 10 कोरियोग्राफर जिन्होंने निर्देशन में किया कमाल, ये दो दिग्गज अभिनेता भी शामिल
बता दें कि मुमताज और शम्मी कपूर की जोड़ी पर्दे पर भी खूब हिट थी। दोनों ने 'ब्रह्मचारी' और 'वल्लाह क्या बात है' में साथ काम किया था। भले ही शम्मी कपूर के साथ मुमताज की जिंदगी आगे नहीं बढ़ पाईं। लेकिन, आज मुमताज अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। साल 1974 में उन्होंने बिजनसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं। इनमें से एक बेटी यानी नताशा की शादी मुमताज के को-स्टार और फ्रेंड रहे फिरोज खान के बेटे फरदीन से हुई।
Sapan Sengupta: मशहूर कंपोजर सपन सेनगुप्ता का निधन, जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी थी जोड़ी