फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: सेट पर निर्देशक की इस बात से आहत हो गए थे ऋषि कपूर, लिया था यह फैसला

Mon, 03 Oct 2022 08:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Oct 2022 08:31 AM IST
सार

Monday Flashback: When Rishi Kapoor got Angry over Ramesh Sippy For calling him by nick name chintu 

विज्ञापन
Monday Flashback: When Rishi Kapoor got Angry over Ramesh Sippy For calling him by nick name chintu
Rishi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर फिल्मों में अपने शानदार अभिनय, जबरदस्त लुक की वजह से जाने गए। इसके अलावा वह अपनी बेबाकी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते। ऋषि कपूर को लेकर एक बात और कही जाती है कि वे काफी गुस्सैल थे। उन्हें किसी भी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाया करता था। एक बातचीत के दौरान खुद ऋषि कपूर ने भी यह बात स्वीकार की थी कि वह भी एक इंसान हैं और उन्हें भी गलत चीजों पर गुस्सा आता है। ऐसा ही एक बार तब हुआ, जब ऋषि कपूर को निर्देशक ने उनके निक नेम चिंटू से पुकारा। इसे लेकर एक बेहद दिलचस्प किस्सा है।

Monday Flashback: When Rishi Kapoor got Angry over Ramesh Sippy For calling him by nick name chintu
Rishi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू था। इंडस्ट्री में सब उन्हें चिंटू जी के नाम से बुलाते थे। लेकिन, एक बार निर्देशक ने उनका नाम लेते हुए चिंटू के आगे जी नहीं लगाया, इस बात पर ऋषि कपूर भड़क गए। दरअसल, यह वाकया ऋषि कपूर की फिल्म 'सागर' की शूटिंग के दौरान का है। ऋषि कपूर इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म के डायरेक्टर थे रमेश सिप्पी। कमल हासन के साथ उनका एक सीन फिल्माया जाना था।

Monday Flashback: When Rishi Kapoor got Angry over Ramesh Sippy For calling him by nick name chintu
Rishi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान उस घटना के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'सीन रेडी था तभी रमेश जी ने कमल को 'कमल जी' कहकर बुलाया, लेकिन मुझे चिंटू बोला।' ऋषि कपूर ने आगे कहा कि यह बात उन्हें पसंद नहीं आई और उन्होंने रमेश सिप्पी से कहा कि कमल मुझसे जूनियर है और आप उसे 'कमल जी' कह रहे हैं और मुझे चिंटू। ऐसा क्यों? ऋषि कपूर का सवाल सुन रमेश सिप्पी ने कहा कि, यार चिंटू में सम्मान वाली फिलिंग नहीं आती है। यह सुनकर ऋषि कपूर ने वहां तो कुछ नहीं बोला, लेकिन इस बात से वह आहत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Rishi Kapoor got Angry over Ramesh Sippy For calling him by nick name chintu
Rishi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

इस घटना के बाद ऋषि कपूर ने उस दिन यह तय कर लिया कि वह जीवन में कभी अपने बच्चों का कोई निक नेम नहीं रखेंगे। यही कारण है कि ऋषि कपूर ने अपने बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर और बेटी ऋद्धिमा का घर का कोई नाम नहीं रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed