{"_id":"5d99b1e58ebc3e939e470c3a","slug":"monday-flashback-yukta-mookhey-birthday-know-about-her-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस अभिनेत्री ने जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब, पति ने किया प्रताड़ित, 10 साल से फिल्मों से दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस अभिनेत्री ने जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब, पति ने किया प्रताड़ित, 10 साल से फिल्मों से दूर
युक्ता मुखी, नाम तो याद ही होगा । पहले मिस वर्ल्ड और फिर बॉलीवुड में एंट्री करने वाली ये एक्ट्रेस करीब 10 साल से बॉलीवुड से दूर हैं । अब वो कहां हैं और क्या कर रही हैं, कोई नहीं जानता । युक्ता 7 अक्टूबर को अपना बर्थडे मनाती हैं । इस मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर युक्ता ने खुद को बॉलीवुड से क्यों दूर कर लिया ।
2 of 7
युक्ता मुखी
युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था । इसके बाद इसी साल वो मिस वर्ल्ड भी बनीं । युक्ता का जन्म 1979 में बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश दुबई में हुई । 1986 में युक्ता की फैमिली मुंबई लौट आई । मुंबई आकर युक्ता की मां ने सांता क्रूज में एक ग्रूमिंग सैलून खोल लिया ।
3 of 7
युक्ता मुखी
वहीं युक्ता के पिता एक क्लोदिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हो गए । युक्ता ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बालीवुड में एंट्री की । साल 2002 में उनकी फिल्म 'प्यासा' आई । इस फिल्म में युक्ता ने आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था । इसके बाद साल 2006 में फिल्म 'कटपुतली' आई। इसी साल युक्ता की एक और फिल्म आई जिसका नाम 'लव इन जापान' था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
युक्ता मुखी
युक्ता ने फिल्म में अपना करियर बनाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई । बॉलीवुड के बाद युक्ता ने एक भोजपुरी फिल्म में भी काम किया । युक्ता की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई थी जिसका नाम 'मेमसाब' था । धीरे-धीरे युक्ता को फिल्में मिलना बंद हो गई ।
विज्ञापन
5 of 7
युक्ता मुखी
कहा जाता है कि युक्ता की लंबाई ही बॉलीवुड में उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। युक्ता की लंबाई 6.1 फीट है। साल 2008 में ही युक्ता ने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली । शादी के बाद युक्ता ने एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था । कुछ समय बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ । फिर साल 2013 में एक ऐसी खबर आई जिससे पूरा बॉलीवुड हिल गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।