फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ते ही बर्बाद हो गया था इस हीरोइन का करियर, अबु सलेम के बारे में खोले थे कई राज

Sat, 18 Jan 2020 08:35 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
monica bedi birthday special know about her love story with abu salem
monica bedi - फोटो : social media
मोनिका बेदी कभी बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन हुआ करती थीं। उनकी फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' और 'जोड़ी नंबर 1' बड़ी हिट थीं। मोनिका ने कुछ टीवी शो में भी काम किया। साथ ही मोनिका बिग बॉस 2 में भी नजर आएंगी। मोनिका का करियर ऊंचाइयों पर था लेकिन तभी उनका नाम अंडर वर्ल्ड से जुड़ गया । मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से जुड़ा था। अबु सलेम 1993 के मुंबई में हुए बम ब्लास्ट का दोषी है। अबु सलेम और मोनिका बेदी की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। जानते हैं फिल्मों से दूरी बना चुकीं मोनिका बेदी और जेल की हवा खा रहे अबु सलेम की लव स्टोरी के कुछ रोमांचक किस्से।
monica bedi birthday special know about her love story with abu salem
monica bedi - फोटो : social media
फिल्मफेयर डॉट कॉम और इंडिया-फॉरम्स डॉट कॉम में छपे इंटरव्यू में मोनिका ने खुद अपनी और अबु की लव स्टोरी पर खुलकर बात की थी। मोनिका एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए स्टेज शो के ऑफर में उनकी दिलचस्पी स्वाभाविक थी। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था लेकिन अबु सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबु सलेम के संपर्क में आईं। मोनिका दुबई में थीं, फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। 
monica bedi birthday special know about her love story with abu salem
अबू सलेम और मोनिका बेदी
स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। मोनिका की मानें तो फोन पर हमारी बातें होती थीं लेकिन 'मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इस कदर पसंद करने लगूंगी कि बिना बात के रहा नहीं जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
monica bedi birthday special know about her love story with abu salem
मोनिका बेदी - फोटो : अमर उजाला
'मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी, लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। इतना कि पूरे दिन मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करने लगी थी और जब फोन नहीं आता तो मैं व्याकुल हो उठती थी। फोन पर बात करने के दौरान अबु मुझे बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे। उनसे बातें करके लगता था कि जैसे वो बहुत ही क्लोज फ्रेंड हैं। मैं उनसे फोन पर अपनी सारी बातें शेयर करने लगी थी। दुबई में शो के बाद हम दोनों इतने करीब आ गए कि अबु हर आधा घंटे में मेरा फोन लगा देते थे।'
विज्ञापन
monica bedi birthday special know about her love story with abu salem
चंगेरवा महोत्सव में सिने अभिनेत्री मोनिका बेदी नृत्य करती हुई। - फोटो : रमेश मिश्र
'वो मेरी काफी परवाह करने लगे थे। दुबई में दो बार मिलने के बाद मैं मुंबई वापस आई तो मैंने अबु को मुंबई आने के लिए कहा। लोकिन वो हमेशा कोई बहाना बना देते। अबु ने मुझे अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबु हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि जब पुर्तगाल में हम गिरफ्तार हुए तब भी अबु ने अपना नाम अर्सलान  अली बताया था। अबु नहीं चाहता था कि मैं दुबई से वापस मुंबई जाऊं। इसलिए जब मैं मुंबई में थी तो अबु ने मुझे दुबई आने के लिए फोन किया और कहा कि अगर मुंबई में रहूंगी तो परेशानी में पड़ जाऊंगी।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed