{"_id":"65e1ade21fd3e68f940bcf24","slug":"most-anticipated-bollywood-star-wedding-after-rakul-jacky-marriage-arjun-malaika-jhanvi-shikhar-hrithik-saba-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Wedding: साल 2024 में शादी रचाएंगे ये चर्चित लव-बर्ड्स? फैंस को है खुशखबरी का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Wedding: साल 2024 में शादी रचाएंगे ये चर्चित लव-बर्ड्स? फैंस को है खुशखबरी का इंतजार
मनोरंजन जगत से एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही है। जहां साल की शुरुआत में ही कुछ नामचीन हस्तियों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई है, तो कुछ शादी के बंधन में बंधकर फैंस को विजुअल ट्रीट दे चुके हैं। आने वाले दिनों में कुछ और दमदार कलाकार भी सात फेरे लेने वाले हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी रचाई है। इन लव बर्ड्स के बीच प्यार की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और 21 फरवरी 2024 को गोवा में सात फेरे लेकर दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। इंडस्ट्री की कुछ और मशहूर जोड़ियां भी हैं, जिनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए इस सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन जबसे उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है, तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। दोनों को साथ देख अक्सर फैंस उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल करते रहते हैं। लेकिन, कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी की घोषणा नहीं की है। हालांकि, फैंस को इनके जरिए जल्द खुशखबरी सुनाए जाने की उम्मीद है।
3 of 6
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर बी-टाउन की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस समय वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जान्हवी अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वापस आ गई हैं। दोनों को बाहर घूमने से लेकर मंदिर तक में साथ दर्शन करते देखा जा चुका है। इस जोड़े के फैंस दोनों के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के प्यार की चर्चा चारों ओर है। दोनों को कई दफा वेकेशन पर जाते स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि, अब तक इस जोड़े ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। अनन्या और आदित्य अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहते हैं, लेकिन फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आशना श्रॉफ-अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने साल 2023 में सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। फैंस को उम्मीद है कि यह चर्चित जोड़ी इस साल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे की हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।