सब्सक्राइब करें

Women Centric Films 2022: इन अभिनेत्रियों ने साल 2022 में दिखाया शानदार अंदाज, दमदार है परफॉर्मेंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 07:01 AM IST
विज्ञापन
most awaited films of indian actresses to release in 2022 Alia Bhatt Gangubai to Kangana Ranaut Dhaakad
महिलाओं के अभिनय को दिखाती फिल्में - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा में एक समय था, जब यहां भी केवल पुरुषों का बोलबाला था। ज्यादातर फिल्मों में अभिनेत्रियों के काम से ज्यादा अभिनेताओं के काम को तरजीह दी जाती थी, लेकिन बदलते समय के साथ सिनेमा जगत भी बदला है और अब कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसमें महिलाओं की भूमिका को मजबूती से दिखाया गया है। उनके भीतर की काबिलियत और कलाकार को सही मायने में पहचान कर कहानी में ढाला गया है। साल 2022 में कई ऐसी फिल्में हैं, जो महिलाओं के दमदार अभिनय को दिखाती हैं। एक्ट्रेसेस ने भी शानदार परफॉर्मेंस देकर ये साबित कर दिया कि वह भी अपने बल पर फिल्मों को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही अभिनेत्रियों की जिन्होंने साल 2022 में फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस दी है। कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं तो वहीं कुछ रिलीज होने वाली हैं।

Trending Videos
most awaited films of indian actresses to release in 2022 Alia Bhatt Gangubai to Kangana Ranaut Dhaakad
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट-गंगूबाई काठियावाड़ी
हाल ही में आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आलिया का एक अलग ही स्तर का अभिनय निखरकर सामने आया है, फिल्म में उनका अभिनय देखकर यकीन नहीं होता कि यह वहीं आलिया भट्ट हैं जो अपनी ज्यादातर फिल्मों में चुलबुली सी दिखने वाली लड़की की तरह दिखाई दी हैं। हालांकि आलिया ने राजी जैसी फिल्म भी दी है लेकिन गंगूबाई की शानदार परफॉर्मेंस से उन्होंने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most awaited films of indian actresses to release in 2022 Alia Bhatt Gangubai to Kangana Ranaut Dhaakad
धाकड़ की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत- 'धाकड़'
बॉलीवुड की कंगना रणौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए हैं। उनके किरदारों ने दर्शकों के दिमाग में एक अलग छाप छोड़ी है चाहे वह मणिकर्णिका हो या फिर थलाइवी। अब कंगना एक बार फिर से फिल्म धाकड़ में अपना धाकड़ अंदाज दिखाने वाली हैं। उनकी यह फिल्म मई में रिलीज की जाएगी। कंगना ने इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें वह अपने हाथों में बंदूक लिए जंग के मैदान में खड़ी दिखाई दे रही हैं।

most awaited films of indian actresses to release in 2022 Alia Bhatt Gangubai to Kangana Ranaut Dhaakad
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter

तापसी पन्नू- 'शाबास मिठू'
तमिल फिल्मों से बॉलीवुड तक अपनी काबिलियत के बल पर अलग पहचान बनाने वाली तापसी पन्नू भी उन अदाकाराओं में से हैं जो लीक से हटकर किरदार निभाना पसंद करती हैं। अब एक बार फिर से तापसी शाबास मिट्ठू के जरिए अपना दमदार अंदाज दिखाने जा रही हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के पोस्टर में सर पर गोल टोपी और हाथों में बैट लेकर शॉट लगाती हुए उनका लुक बहुत ही शानदार लग रहा है। इसके अलावा तापसी लूप लपेटा में भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
most awaited films of indian actresses to release in 2022 Alia Bhatt Gangubai to Kangana Ranaut Dhaakad
ऐश्वर्या राय - फोटो : insta
ऐश्वर्या राय-पीएस-1(पोन्नियिन सेल्वन)
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अभिनय से तो सभी बखूबी वाकिफ हैं। अब ये अभिनेत्री एक बार फिर से दमदार वापसी के लिए तैयार है। ऐश्वर्या राय मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या खलनायिका नंदिनी के किरदार में नजर आने वाली हैं जो चोलों के पतन की साजिश रचती हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और ऐश्वर्या का लुक शानदार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed