फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Multi-starrer Films: इन मल्टीस्टारर फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Sat, 03 Feb 2024 11:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Most awaited multi starrer upcoming movies Singham again welcome to the jungle bade miyan chote miyan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

2023 में सफल प्रदर्शन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2024 भी एक रोमांचक वर्ष साबित हो सकती है। इस साल कुछ बड़ी फिल्में आने जा रही हैं, जिनमें कई सुपरस्टार्स एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते  इस साल की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।


Poonam Pandey: पूनम की मौत की वायरल खबर पर एक्स हसबैंड सैम की प्रतिक्रिया, बोले- जल्द ही कुछ...

Most awaited multi starrer upcoming movies Singham again welcome to the jungle bade miyan chote miyan
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेलकम टू द जंगल

साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके दूसरे भाग में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम नजर आए थे। हालांकि तीसरे भाग में खिलाड़ी कुमार की वापसी हो चुकी है। उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, लारा दत्ता, दिशा पटानी और रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिसंबर, 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

Most awaited multi starrer upcoming movies Singham again welcome to the jungle bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जमकर एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले वे सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। अप्रैल के महीने में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most awaited multi starrer upcoming movies Singham again welcome to the jungle bade miyan chote miyan
सिंघम अगेन मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम अगेन

अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में रोहित शेट्टी की यह मल्टी-स्टारर फिल्म भी शामिल  है, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते दिखेंगे हैं। यह स्वतंत्रता दिवस 2024 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगी।

विज्ञापन
Most awaited multi starrer upcoming movies Singham again welcome to the jungle bade miyan chote miyan
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेट्रो इन दिनों

इस लिस्ट में मेट्रो इन दिनों का नाम भी शामिल है। यह भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पकंज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 13 सितंबर को रिलीज होगी।
Poonam Pandey: पूनम पांडे ने मॉडलिंग के रास्ते ली थी बॉलीवुड में एंट्री, ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed