फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

Sun, 27 Mar 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
Most Charitable Bollywood Celebrities

आमिर खान ने हाल ही में अपने कपड़े दान करने का फैसला किया है। उनके इस कदम की तारीफ की जा रही है। आमिर पहले भी सामाजिक कामों से जुड़े रहे हैं। आमिर ही नहीं और भी कई सितारे भी दिल खोल कर आम लोगों की मदद करते रहे हैं।

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

Most Charitable Bollywood Celebrities

आमिर ने दंगल लिए अपना वजन 92 किलो तक बढ़ाया हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना वजन घटा लिया। अब वो 77 किलो के हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अपने वो कपड़े जो 92 किलो के होने के दौरान पहने थे, दान करने का फैसला किया। आमिर इससे पहले टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के जरिए भी समाज की परेशानियां सामने लाने के लिए नाम कमा चुके हैं।

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

Most Charitable Bollywood Celebrities
- फोटो : getty

पिछले महीने शादी करने वाली प्रीति जिंटा ने अपनी शादी में किसी भी मीडियाकर्मी को नहीं बुलाया। प्रीति ने अपने शादी की तस्वीरों को चैरिटी के लिए नीलाम करने का फैसला किया है। वो सारी तस्वीरों से आने वाले पैसे दान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

Most Charitable Bollywood Celebrities
- फोटो : getty

शिल्पा शेट्टी को अभिनेत्री के तौर पर तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके सामाजिक काम भी काबिले-तारीफ हैं। उनकी इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' में जीत के बाद अपनी इनाम की पूरी रकम एड्स जागरूकता अभियान के लिए दान कर दी थी।

विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जो असल जिंदगी में भी हैं बड़े दिलवाले

Most Charitable Bollywood Celebrities
- फोटो : getty

सलमान खान अपने प्रशंसकों के बीच 'बड़े दिलवाला' स्टार की छवि रखते हैं। उनका एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' बच्चों के लिए काम करता है। सलमान कई बार सड़क पर गरीब बच्चों के बीच किताबें और रुपये बांटते दिखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed