फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिये जाते हैं ये सम्मान, जानें इन अवॉर्ड के बारे में सबकुछ

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Most popular Indian cinema award that have helped the film industry grow
सिनेमा के क्षेत्र में दिए जाने वाले सम्मान - फोटो : Twitter

हाल ही में कई अवॉर्ड समारोहों को घोषणा हुई है। भारत में एक तरफ जहां लोग नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड का इंतजार करते हैं वहीं इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्कर और ग्रैमी जैसे पुरस्कार अपने आप में खास माने जाते हैं। अवॉर्ड समारोहों को लेकर कई एक्टर और एक्ट्रेस सवाल उठा चुके हैं। कई ने इनमें धांधली तक का आरोप लगाया है। लेकिन सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि भारत में सिनेमा के लिए कितने प्रकार के पुरस्कार दिए जाते हैं। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिया जाता है।

Most popular Indian cinema award that have helped the film industry grow
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड - फोटो : social media

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

  • दादा साहेब को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। 1913 में दादा साहेब ने 'राजा हरिशचंद्र' नाम की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाई थी। भारतीय सिनेमा में दादा साहब के ऐतिहासिक योगदान के चलते 1969 से भारत सरकार ने उनके सम्मान में 'दादा साहब फाल्के' अवार्ड की शुरुआत की गई थी।
  • बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। गौरतलब है कि सबसे पहले देविका रानी को यह पुरस्कार मिला था।
Most popular Indian cinema award that have helped the film industry grow
national film award - फोटो : pti

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार फिल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। यह पुरस्कार साल 1954 से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। जिनमें फीचर फिल्म, गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन शामिल है।
  • श्यामची आई (मराठी) पहली फिल्म थी जिसे प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल फॉर ऑल इंडिया बेस्ट फीचर फिल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा दो बीघा जमीन (हिंदी) तथा भगवान श्री कृष्ण चैतन्य (बांग्ला) ऑल इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्राप्त करने वाली पहली फिल्में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Most popular Indian cinema award that have helped the film industry grow
नंदी अवॉर्ड - फोटो : social media

नंदी अवॉर्ड

  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्मों के लिए आंध्र प्रदेश सरकार नंदी अवॉर्ड प्रदान करती है। इसकी शुरुआत 1964 में हुई थी। यह राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है।

बंगाल फिल्म पत्रकार संगठन पुरस्कार

  • इसे आमतौर पर बीएफजेए पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। यह बंगाल फिल्म पत्रकार संगठन पुरस्कार द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1937 में हुई थी।
विज्ञापन
Most popular Indian cinema award that have helped the film industry grow
filmfare - फोटो : social media

फिल्मफेयर अवॉर्ड

  • फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर हर साल दिया जाता है। इस बार फिल्मफेयर 15 फरवरी को दिया जाएगा। नामांकन लिस्ट सामने आ चुकी है। 
  • 21 मार्च 1954 को होने वाले पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गये थे जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए बिमल राय (दो बीघा जमीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा), एवं इसी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए नौशाद को सम्मानित किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed