{"_id":"5e393e728ebc3ee59f2287ec","slug":"then-and-now-30-years-of-aashiqui-film-huge-transformation-in-anu-aggarwal-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे से बदली 'आशिकी' अभिनेत्री की किस्मत, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क हादसे से बदली 'आशिकी' अभिनेत्री की किस्मत, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anu Aggarwal
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे 'आशिकी' (Aashiqui) फिल्म की अभिनेत्री अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) की। अनु जल्द ही कपिल शर्मा के शो में आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय भी नजर आएंगे। सामने आई तस्वीरों में अनु को एक झलक देखकर पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
2 of 5
Anu Aggarwal
- फोटो : file photo
21 साल की उम्र में अनु ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अनु की पहली फिल्म 'आशिकी' थी जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं। इस फिल्म में अनु ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था और रातोंरात मशहूर हो गई थीं। इसके बाद अनु ने कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी शोहरत नहीं दिला पाई।
3 of 5
anu aggarwal
- फोटो : social media
ये फिल्में गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वेल थीफ हैं। अनु की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। साल 1999 के दौरान अनु एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुई। हादसे में उनकी याददाश्त पर तो असर डाला ही। साथ ही इस हादसे ने उनसे चलने फिरने की शक्ति भी छीन ली। हादसे के बाद वह 29 दिन तक कोमा में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anu aggarwal
- फोटो : file photo
करीब तीन साल के इलाज और कोशिशों के बाद अनु ठीक हुईं। हालत में सुधार आने के बाद अनु ने फैसला लिया और अपनी सारी संपत्ति दान कर दी और योगा टीचर बन गईं। अनु अब बिहार के मुंगेर जिले में अकेली रहती हैं और योगा सिखाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Anu Aggarwal at Kapil Sharma show
- फोटो : twitter
अनु ने अगस्त 2015 में 'अनयूजवल: मेमोरी ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' आत्मकथा लॉन्च की थी। इस आत्मकथा में अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी के हर एक चीज का जिक्र किया है। अनु अग्रवाल की इन तस्वीरों को देखकर आपको उनके लुक में बदलाव साफ नजर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।