फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TIARA रिपोर्ट: अमिताभ बच्चन हैं देश के सबसे ज्यादा विश्वसनीय सेलिब्रिटी, विवादों के बाद भी दीपिका का नाम लिस्ट में शामिल

Tue, 27 Oct 2020 02:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 27 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Most Trusted Celebrity Of India TIARA Report Amitabh Bachchan Akshay Kumar Deepika Padukone
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा तो सभी को होता ही है। लेकिन इन सेलेब्स में सबसे ज्यादा विश्वसनीय कौन है ये सवाल सभी के मन में रहता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों में से सबसे ज्यादा विश्वसनीय सेलिब्रिटी कौन है।

Most Trusted Celebrity Of India TIARA Report Amitabh Bachchan Akshay Kumar Deepika Padukone
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

जारी की गई इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को 88.0 के टियारा स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है। अमिताभ बच्चन के बाद दूसरा नंबर अक्षय कुमार का है, जिनका स्कोर 86.8 रहा। वहीं बात करें महिला सेलिब्रिटीज की तो उसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं।

Most Trusted Celebrity Of India TIARA Report Amitabh Bachchan Akshay Kumar Deepika Padukone
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

इस सर्वे में देश के 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था, जिसमें 69 बॉलीवुड के और 67 टेलीविजन के 37 खेल और अन्य क्षेत्र के सात सेलिब्रिटी शामिल किए गए थे। अगर टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा हैं, जिनका स्कोर 63.2 है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी का स्कोर 86.0 है, जो खेल जगत की हस्तियों में सबसे ऊपर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Trusted Celebrity Of India TIARA Report Amitabh Bachchan Akshay Kumar Deepika Padukone
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : फाइल फो

बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से TIARA रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में सेलेब्स के ब्रांड्स के रूप में सर्वे करवाया गया है, जिसमें पता चला है कि कौन सा सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड के रूप में सामने आया है। इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया है और प्रत्येक सेलिब्रिटी को अंक दिए गए हैं।

विज्ञापन
Most Trusted Celebrity Of India TIARA Report Amitabh Bachchan Akshay Kumar Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स केस को लेकर भी कई सेलेब्स खबरों में रहे थे। वहीं दीपिका पादुकोण भी इस वजह से खूब चर्चा थीं। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ देश की सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी के रुप में उभरी हैं। बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वो इन दिनों में गोवा में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: 'चंद्रमुखी चौटाला' के फैन हैं सलमान खान, कविता कौशिक की एंट्री के साथ ही बने फैनब्वॉय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed