आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी और उसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी पहली फिल्म में उनके साथी कलाकार अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इस वक्त आलिया भट्ट का नाम इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट के लिए उनकी मां सोनी राजदान ने अपने सबसे बड़े सपने की कुर्बानी दी थी, जिसका खुलासा खुद राजदान ने किया था...।
खुलासा: आलिया भट्ट के लिए मां सोनी राजदान ने दी थी बड़ी कुर्बानी! बेटी के लिए छोड़ना पड़ा था अपना सबसे बड़ा सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म के लिए मां सोनी राजदान ने बड़ी कुर्बानी दी थी। जिसका राज उन्होंने हाल ही में खोला है। सभी जानते हैं कि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस वक्त उनकी नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज ‘कॉल माई एजेंट’ आने वाली है।
सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में बेटी आलिया भट्ट के लिए दी गई अपनी कर्बानी पर पहली बार खुलकर बातचीत की। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कोई ऐसा क्षण आया जिसने उन्हें इस बात का अहसास दिलाया हुआ हो कि अभिनेत्रियों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए बहुत चीजों का बलिदान देना होता है।
इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि बेटी आलिया भट्ट के लिए उन्हें अपने किस सबसे बड़े सपने को छोड़ना पड़ा था। सोनी राजदान ने कहा कि मैंने बेटी आलिया भट्ट के बॉलीवुड डेब्यू के लिए अपने सबसे बड़े सपने को छोड़ा था। सोनी राजदान ने कहा, एक अभिनेत्री के रूप में मुझे इतना कुछ नहीं सहना पड़ा था। इसके अलावा न ही मैंने आलिया के लिए कुछ ज्यादा सेक्रिफाई किया था, लेकिन जब उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करनी थी, मुझे भी उसी वक्त अपनी एक फिल्म शुरू करनी थी।
मैं उस वक्त एक फिल्म का निर्देशन करने वाली थी। लेकिन उस वक्त प्रोड्यूसर चाहते थे कि मैं शूटिंग खत्म होने तक आलिया के साथ रहूं, क्योंकि उस वक्त आलिया की उम्र सिर्फ 17 साल थी। ऐसे में बेटी की फिल्म के लिए मुझे अपनी फिल्म डायरेक्ट करनी छोड़नी पड़ी। सोनी राजदान ने कहा कि निर्माताओं के अनुरोध पर वह शूटिंग के दौरान अपनी बेटी के साथ रही थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती थी कि आलिया खुद ही अपने आप चीजें सीखें और अपने विकल्प चुने लेकिन निर्माताओं के कहने पर मुझे उसके साथ शूटिंग के वक्त रहना पड़ा और मैंने अपनी फिल्म छोड़ दी।