फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day: एक मां ऐसी भी जिसने न्याय के लिए दे दी थी अपने बेटों की बलि

Sun, 14 May 2017 11:25 AM IST
संगीता तोमर
संगीता तोमर Updated Sun, 14 May 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day Baahubali 2 shows mothers strong character as Sivagami
बाहुबली 2
'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सारे रिकॉर्ड धवस्त करते हुए ना सिर्फ जबरदस्त कमाई की बल्कि कई करिश्माई रिकॉर्ड भी बनाए हैं, लेकिन इसके साथ ही ये फिल्म एक ऐसी फिल्म के तौर पर भी उभरकर सामने आई है जिसमें मां का जबरदस्त किरदार दिखाया गया।
Mothers Day Baahubali 2 shows mothers strong character as Sivagami
बाहुबली 2
कहा जाता है कि भगवान एक साथ हर जगह नहीं मिल सकते और इसलिए उसनें मां को बनाया ताकि उनके रूप में वो अपने बच्चों और परिवार का ख्याल रख सके। मां जैसा बलिदान देने वाला और उन जैसा निस्वार्थ प्रेम करने वाला इस दुनिया में कोई नहीं। 'बाहुबली 2' में भी मां के किरदार की इसी खूबी को दिखाया।
Mothers Day Baahubali 2 shows mothers strong character as Sivagami
बाहुबली 2
न्याय, प्रेम और सच की जीत के लिए बाहुबली की मां अपने बेटों का बलिदान देने से भी नहीं चूकती। हालांकि उसकी औलाद उसके इसी प्रेम का फायदा उठाने की कोशिश करती है और षड्यंत्र रचती है, लेकिन कहते हैं ना कि मां किसी के आगे मजबूर नहीं होती लेकिन अपनी औलाद के सामने वो झुक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day Baahubali 2 shows mothers strong character as Sivagami
बाहुबली 2
अपने एक बेटे को वो राजपाट सौंपती है पर कहीं उसका दूसरा बेटा बुरा ना मान जाए इसलिए शिवगामी दूसरे बेटे को उसके भोग के लिए कई अद्भुत चीजें मंगवाकर देती है। वो दोनो बेटे उसी के हैं इसलिए वो उनके लिए पक्षपाती भी नहीं हो सकती, लेकिन सत्ता और लोभ के लालच में एक बेटा भल्लालदेव अपनी मां के इसी निस्वार्थ प्रेम को देख नहीं पाता और ऐसा षड्यंत्र रचता कि वो फंस जाती है।
विज्ञापन
Mothers Day Baahubali 2 shows mothers strong character as Sivagami
बाहुबली 2
बेटे भल्लालदेव के षड्यंत्र में फंसकर या यूं कहें कि ये सोचकर कि मेरे एक बेटे को कुछ नहीं मिला जबकि एक राजा बन गया, वो वैसा ही करती जाती है जैसा कि उससे भल्लालदेव करने को कहता है। भल्लालदेव की वजह से शिवगामी की आंखों पर क्रोध की ऐसी पट्टी बंध जाती है कि वो सही क्या है और गलत क्या, ये देख ही नहीं पाती...और फिर वो एक बेटे के लिए अपने दूसरे बेटे यानि बाहुबली को कुर्बान कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed