{"_id":"5917ec5b4f1c1bd54285185d","slug":"mothers-day-bollywood-stars-and-their-step-mothers-who-share-an-eternal-bond","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother's Day: सलमान से लेकर सारा तक, जिनके लिए 'देवकी' से बढ़कर है 'यशोदा' मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mother's Day: सलमान से लेकर सारा तक, जिनके लिए 'देवकी' से बढ़कर है 'यशोदा' मां
Sun, 14 May 2017 10:24 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sun, 14 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मदर्स डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहा जाता है कि एक मां और बच्चे के बीच का जो रिश्ता होता है वो सबसे अनमोल होता है। दुनिया का कोई भी ऐसा रिश्ता नहीं जो इस रिश्ते से ऊपर हो। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी मां पर जान छिड़कते हैं। हालांकि इनमें से कई माएं ऐसी भी हैं जिन्होंने सौतेली होते हुए भी अपने बच्चों को बेहद प्यार दिया।
एक नजर ऐसी ही सौतेली मांओ पर जिन पर स्टार्स छिड़कते हैं जान:
सलमान खान वैसे तो सुशीला चरक यानि सलमा खान और सलीम खान के बेटे हैं, लेकिन अपनी सौतेली मां हेलेन के साथ उनका बहुत प्यारा और करीबी रिश्ता है। मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन पर भी खूब जान छिड़कते हैं। उनके लिए वो किसी वरदान से कम नहीं हैं।
2 of 5
सैफ करीना के साथ सारा
सारा अली खान और करीना कपूर खान के बीच कितना गहरा रिश्ता और प्यार है ये आज किसी से छिपा नहीं हैं। सारा वैसे तो सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं लेकिन उनका अपनी सौतेली मां करीना से गहरा रिश्ता है। करीना ना सिर्फ सारा की ग्रूमिंग करती हैं बल्कि उनके करियर को लॉन्च करने में भी मदद कर रही हैं। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते हुए भी नजर आती हैं। दोनों में मां-बेटी से ज्यादा दोस्तों की तरह प्यार है।
3 of 5
शबाना आजमी के साथ फरहान अख्तर
शबाना आजमी और फरहान अख्तर का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। फरहान जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं लेकिन अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के साथ रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक के साथ शाहिद कपूर
सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर का रिश्ता भी सबसे अनोखा रिश्ता है। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया के बेहद करीब हैं। शाहिद और मीरा की शादी में सुप्रिया पाठक ने अहम भूमिका निभाई। हर रस्म में उनकी बढ़-चढ़कर भागेदारी दिखी।
विज्ञापन
5 of 5
पति आमिर खान और बेटे जुनैद के साथ किरण राव
आमिर खान के बेटे जुनैद भी अपनी सौतेली मां किरण राव के काफी करीब हैं। दोनों को कई बार साथ में पब्लिक इवेंट्स में देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।