हर बच्चे के लिए 'मदर्स डे' बेहद स्पेशल होता है, अपनी प्यारी मम्मियों के लिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए हर बच्चा पुरजोर कोशिश करता है। चाहे फिर वह डिनर की प्लानिंग करना हो, उनके लिए गिफ्ट्स खरीदना हो या फिर अपनी मम्मियों के लिए पार्टी का आयोजन करना हो। लेकिन अगर इस बार आप बहुत बिजी हैं और अपनी मां के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं और आप व आपकी मम्मी दोनों ही फिल्में के शौकीन हैं, तो मातृत्व को दर्शाती कुछ शानदार फिल्में देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 पर मौजूद मां के प्यार को दिखाती कुछ फिल्मों को आप अपनी इस साल की 'मदर्स डे' वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Mother's Day Special 2022: मॉम से लेकर मदर इंडिया तक, इस मातृत्व दिवस ओटीटी पर देखें ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- मॉम
मां अगर प्यार करती है, तो वह दुर्गा का रूप धारण कर सबको सबक भी सिखा सकती है। श्रीदेवी स्टारर यह फिल्म एक मां के बदले की कहानी को दर्शाती है। 'मॉम' की कहानी देवकी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सौतेली बेटी के रेपिस्ट को पकड़ने कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार थी। फिल्म में श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं थे। मां के दुर्गा रूप को दिखाती यह कहानी आप सभी के लिए 'नेटफ्लिक्स' पर मौजूद है।
फिल्म का नाम- करण अर्जुन
साल 1995 में आई यह फिल्म, जुड़वां भाइयों और उनकी मां की कहानी को दर्शाती है। सलमान खान और शाहरुख खान को ऑन-स्क्रीन भाई दिखाने वाली फिल्म 'करण अर्जुन' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में दो प्रमुख पात्रों को उनके चाचा, ठाकुर अर्जुन सिंह (अमरीश पुरी) द्वारा मार दिया जाता है, जिसके बाद उनकी मां सालों तक देवी काली की प्रार्थना करती हैं और वर्षों बाद दोनों भाइयों का अलग-अलग परिवार में पुनर्जन्म होता है। वह दोनों अपनी मां को ढूंढते हुए वहां तक पहुंच जाते और अपनी मां की जीवन भर की तपस्या का बदला लेते हैं।
फिल्म का नाम- मदर इंडिया
'मदर इंडिया' एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने बच्चों को अच्छी तरह से पालने के लिए कुछ भी कर गुजरने का दम रखती है। ढेरों मुश्किलें आने के बाद भी वह अपने बच्चों की तरफ अपना कर्तव्य नहीं छोड़ती। फिल्म में नरगिस के साथ सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे। यह उस जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। यह फिल्म आप किसी भी समय अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
फिल्म का नाम- खून भरी मांग
'खून भरी मांग' फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी है, जिसे उसका पति मौत के घाट उतार देता है और उसके बाद उसके बच्चों को उसी के घर में नौकरों की तरह रखने लगता है। लेकिन रेखा अपना रूप बदलकर खुद को मारने के प्रयास के साथ ही अपने बच्चों के साथ किए सुलूक का बदला लेती है । फिल्म में रेखा, कबीर बेदी, राकेश रोशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'खून भरी मांग' जी 5 पर मौजूद है।