फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या मौनी रॉय ने गुपचुप कर ली सगाई, वीडियो में दिखा ये बड़ा सबूत

Mon, 10 Aug 2020 02:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Aug 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
mouni roy secretly engaged flaunts diamond ring in a video
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'नागिन' से लोगों के दिलों पर राज करने के बाद अब मौनी रॉय फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रही हैं। हमेशा अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से मौनी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मौनी ने ऐसा ही एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया था जिसके बाद फैंस अब उनकी सगाई के कयास लगा रहे हैं। 

mouni roy secretly engaged flaunts diamond ring in a video
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक  वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मौनी के हाथ की अंगुली में एक हीरे की अंगूठी दिख रही है। इसे लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मौनी ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 

mouni roy secretly engaged flaunts diamond ring in a video
Ayan Mukerji

अयान मुखर्जी से अफेयर की चर्चा
मौनी रॉय की निर्देशक अयान मुखर्जी से अफेयर की चर्चाएं हैं। अयान के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्राह्मास्त्र में मौनी नजर आने वाली हैं। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए। हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy secretly engaged flaunts diamond ring in a video
मौनी रॉय - फोटो : Social Media

लॉकडाउन में फंस गई थीं मौनी रॉय
कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इस वजह से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी गई थीं। उन दिनों मौनी दुबई में फंस गई थीं। लॉकडाउन की वजह से मौनी को चार महीने तक दुबई में रहना पड़ा था। 

विज्ञापन
mouni roy secretly engaged flaunts diamond ring in a video
मौनी रॉय - फोटो : Twitter

बता दें कि मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रन' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक पंजाबी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। बॉलीवुड में सही मायने में मौनी राय के करियर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से हुई थी। 

बाइस्कोप: अमिताभ के इस हिट गाने की धुन पर बना 'चक दे इंडिया' का टाइटल सॉन्ग, पढ़िए 10 दिलचस्प किस्से

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed