फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाश अंबानी की शादी में मौनी रॉय ने की ऐसी हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई फटकार

Sun, 31 Mar 2019 01:11 PM IST
kapil sharma एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Sun, 31 Mar 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
mouni roy shown tantrum and Threatened to cancel her performance at akash ambani wedding
mouni roy
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बेटे आकाश (Akash Ambani) की शादी 9 मार्च को हुई थी । आकाश ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) संग सात फेरे लिए थे । आकाश अंबानी की शादी का फंक्शन चार दिन तक चला था । इन सभी फंक्शन में देश-विदेश के बड़े-बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे । 
mouni roy shown tantrum and Threatened to cancel her performance at akash ambani wedding
mouni roy
विदेश से आए सभी बड़े सेलेब्रिटीज को Z+ सिक्योरिटी दी गई थी । इस शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था । शादी में सभी को डांस और मस्ती करते देखा गया । अंबानी की पार्टी में टीवी से बॉलीवुड में पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी राॅय भी पहुंची थीं ।
mouni roy shown tantrum and Threatened to cancel her performance at akash ambani wedding
mouni roy
पार्टी में मौनी रॉय को परफॉर्म करना था लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी। मौनी की इस हरकत के बाद तो पूरी पार्टी में बस उन्हीं की चर्चा होती रही । दरअसल, पार्टी की सिक्योरिटी बहुत टाइट थी । अंबानी परिवार बिल्कुल नहीं चाहता था कि उनके घर की शादी में कोई अनहोनी हो । 
विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy shown tantrum and Threatened to cancel her performance at akash ambani wedding
mouni roy - फोटो : social media
इस वजह से वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया । सभी ने सिक्योरिटी का सहयोग किया लेकिन मौनी ने अपना फोन सील करवाने से मना कर दिया । बहुत समझाने के बाद मौनी ने अपना फोन सील करवा लिया । जब वो ग्रीन रूम में तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की । 
विज्ञापन
mouni roy shown tantrum and Threatened to cancel her performance at akash ambani wedding
mouni roy - फोटो : instagram
सील में सेंसर थे जिससे सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चल गया । वो तुरंत मौनी के पास पहुंचे और उनका फोन फिर से सील कर दिया । इस दौरान मौनी और सिक्योरिटी के बीच काफी बहस हुई। मौनी ने एक बार फिर अपने फोन का स्टिकर हटा दिया । सिक्योरिटी ऑफिसर ने मौनी से कहा कि वो दोबारा ऐसा ना करें । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed