सब्सक्राइब करें

Moushumi Chatterjee: 10वीं क्लास में ही हो गई थी मौसमी चटर्जी की शादी, मां बनने के बाद शुरू की फिल्मी पारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Apr 2023 06:59 AM IST
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee Birthday: Know About Balika Badhu Parineeta Movie Actress Career and Life Story
मौसमी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मौसमी 70-80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार रही हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय के दम पर नाम कमाया, बल्कि अपनी खूबसूरती से भी उन्होंने प्रशंसकों के दिलों पर राज किया। मौसमी ने अपने करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया। अपने फिल्मी करियर के अलावा मौसमी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में...

Trending Videos
Moushumi Chatterjee Birthday: Know About Balika Badhu Parineeta Movie Actress Career and Life Story
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल  1948 को कोलकाता में हुआ था। मौसमी का वास्तविक नाम इंदिरा चटर्जी है। मौसमी उनका स्क्रीन नाम है। मौसमी के पिता आर्मी ऑफिसर थे, जबकि दादा जज थे। मौसमी चटर्जी ने उस दौर में खुद को साबित किया, जहां शादी और मातृत्व को करियर की राह में रोड़ा माना जाता था। कम उम्र में शादी और फिर मां बनने के बाद मौसमी ने फिल्मों में अपना सिक्का खूब चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee Birthday: Know About Balika Badhu Parineeta Movie Actress Career and Life Story
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसमी जब 10वीं क्लास में थीं, तभी घरवालों ने उनकी शादी तय कर दी थी। मौसमी ने शादी के बाद अपनी फिल्मी पारी शुरू की। उन्होंने 1967 में आई फिल्म बालिका वधू से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मौसमी की शादी इतनी जल्दी हुई, इसके पीछे भी एक कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसमी के परिवार की एक बुजुर्ग सदस्य काफी बीमार चल रही थीं। मौसमी से उन्हें विशेष स्नेह था, लिहाजा उनकी हार्दिक इच्छा थी कि उनके जीवित रहते मौसमी के हाथ पीले हो जाएं। परिवार की उन सदस्य की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मौसमी की शादी 15 साल की उम्र में ही जयंत मुखर्जी के साथ करवा दी गई थी। 18 की उम्र में मौसमी मां बन गई थीं।
Hansal Mehta: यूजर ने की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना, तो हंसल मेहता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Moushumi Chatterjee Birthday: Know About Balika Badhu Parineeta Movie Actress Career and Life Story
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मौसमी ने बॉलीवुड में शादी के बाद ही कदम रखा था और तब उनकी उम्र 19 साल थी। पहली ही फिल्म 'बालिक वधू' के बाद मौसमी को कई फिल्में ऑफर होने लगी थीं। उनकी चर्चित फिल्मों की यदि बात की जाए तो उसमें अनुराग, दो प्रेमी, अंगूर , मंजिल, रोटी कपड़ा और मकान, स्वयंवर और सबसे बड़ा रुपैया जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा मौसमी ने राजनीति में भी कदम रखा। 2004 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। वर्ष 2019 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, पहली बार अपने नाम में 'जोनस' देख एक्ट्रेस का था यह रिएक्शन

विज्ञापन
Moushumi Chatterjee Birthday: Know About Balika Badhu Parineeta Movie Actress Career and Life Story
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि मौसमी ने दो बेटियों-पायल और मेघा को जन्म दिया। एक लंबी बीमारी के चलते पायल का आज से कुछ साल पहले निधन हो गया था। कहा जाता है कि पायल के निधन के बाद से आज तक मौसमी बेटी को खोने के सदमे से उबर नहीं पाई हैं।
SRK-Aryan: विज्ञापन में SRK संग दिखा आर्यन खान का भी जलवा, डायरेक्शन के साथ स्क्रीन डेब्यू से लूटी महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed