फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moushumi: 'पहले यह पूछने की जरूरत नहीं होती थी कि हीरो कौन है, लेकिन अब...' मौसमी का आज के अभिनेताओं पर तंज

Thu, 29 Jun 2023 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Jun 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee takes a dig at todays actors says Earlier you need not ask who is the hero of the film
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। अपने फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मौसमी  अपनी बेहतरीन एक्टिंग, खूबसूरती और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में, मौसमी चटर्जी ने आज के अभिनेताओं पर तंज कसा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Moushumi Chatterjee takes a dig at todays actors says Earlier you need not ask who is the hero of the film
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, ‘द कपिल शर्मा’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि मौसमी चटर्जी गेस्ट बनकर कपिल के शो में पहुंची है। इस दौरान कपिल अभिनेत्री का खूब मनोरंजन करते हैं और मौसमी भी दर्शकों के साथ अपने निजी जिंदगी के कई किस्सों को साझा करती नजर आती हैं। 

Kangana Ranaut: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कंगना पर आलिया का वार, बोलीं- हर बात में अपनी नाक घुसाती हैं

Moushumi Chatterjee takes a dig at todays actors says Earlier you need not ask who is the hero of the film
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

शो के दौरान मौसमी आज के अभिनेताओं पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले के हीरो को देखकर आपको बोलना नहीं पड़ता था कि यह हीरो है। स्क्रीन पर भी दिखता था कि हीरो है। अभी तो बाजू में हो और पूछो हीरो कौन है, तो दूर से कोई बोलेगा, बाजू में ही तो है। मेरे कहने का मतलब है कि पहले आपको यह पूछने की जरूरत नहीं थी कि हीरो कौन है क्योंकि यह लुक से ही स्पष्ट हो जाता था, लेकिन अब तो आप किसी हीरो को नहीं पहचान सकते, भले ही वह आपके बगल में खड़ा हो।'

Celebs: जब चोरों ने खंगाला सितारों का बंगला, लाखों-करोड़ों के गहने और रुपये लेकर हुए चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee takes a dig at todays actors says Earlier you need not ask who is the hero of the film
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के इस बयान से ‘द कपिल शर्मा’ शो के सेट पर मौजूद सभी लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। जब कपिल ने एक के बाद एक हिट देने के लिए मौसमी की तारीफ करने की कोशिश की तो मौसमी ने भी उनकी टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं, मौसमी ने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक को भी उनकी हरकतों के दौरान बीच में रोककर अपनी लाइनें भूलने पर मजबूर कर दिया था।

TRP WEEK 25: काम आई फेयरवेल वाली चाल टीआरपी लिस्ट में फिर अनुपमा का राज, इस शो ने किया टॉप 5 में शानदार कमबैक

 

विज्ञापन
Moushumi Chatterjee takes a dig at todays actors says Earlier you need not ask who is the hero of the film
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौसमी चटर्जी ने 'अनुराग', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'मंजिल', 'अंगूर', 'घर एक मंदिर', 'पीकू' जैसी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी। दर्शकों ने भी मौसमी के अभिनय की खूब सराहना की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed