फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन और इस वजह से चर्चा में रहे सलमान-दीपिका, पढ़ें हफ्ते की पांच बड़ी खबरें

Sun, 15 Dec 2019 03:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Dec 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
moushumi chatterjee to salman khan bollywood top weekly news
bollywood top weekly news - फोटो : social media

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली तो वहीं मौसमी चटर्जी की बेटी के निधन से हर कोई हैरान रह गया। आज रविवार विशेष इस कॉलम में पढ़िए इस हफ्ते की बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें।



सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गाजियाबाद के 16 साल के एक लड़के ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजकर सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। यह ईमेल चार दिसंबर को गाजियाबाद से बांद्रा पुलिस को भेजा गया था। जिसमें लड़के ने लिखा- 'बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।' इस ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई।

moushumi chatterjee to salman khan bollywood top weekly news
मर्दानी - फोटो : फिल्म

'मर्दानी 2' इस शुक्रवार रिलीज
रानी मुखर्जी एक बार फिर 'मर्दानी 2' के साथ दर्शकों के सामने हैं। 'मर्दानी 2' एक सीरियल किलर की कहानी है जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। फिल्म में रानी मुखर्जी उस किलर को पकड़ने के मिशन पर निकलती हैं। इसे गोपी पुथरन ने निर्देशित किया है।

moushumi chatterjee to salman khan bollywood top weekly news
Payal Sinha and Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter

मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का 12 दिसंबर को निधन हो गया। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। पायल अप्रैल 2018 में कोमा में थीं। उनके पति डिकी सिन्हा उन्हें अस्पताल से घर ले आए थे। जिसके बाद मौसमी चटर्जी और उनके पति जयंत मुखर्जी ने डिकी सिन्हा पर पायल की सही देखभाल ना करने का गंभीर आरोप लगाया था। बेटी की तबीयत को लेकर मौसमी और उनके पति ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
moushumi chatterjee to salman khan bollywood top weekly news
Javed Akhtar,amit shah, Naseeruddin Shah - फोटो : amar ujala

नागरिकता बिल को लेकर 700 हस्तियों ने लिखी चिट्ठी
नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को लेकर लोगों की राय बंटी नजर आ रही है। कई संगठनों और नेताओं ने इस बिल की आलोचनी की है। इसी सिलसिले में फिल्मी कलाकारों, लेखकों और शिक्षकों सहित करीब 700 हस्तियों ने सरकार को पत्र लिखकर इस विधेयक को वापस लेने की अपील की है। सरकार को पत्र लिखने वालों की लिस्ट में जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह, नंदिता दास, अपर्णा सेन, इतिहासकार रोमिला थापर, लेखक अमिताव घोष, आनंद पटवर्धन, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और तीस्ता सीतलवाड़ का नाम शामिल है। चिट्ठी में लिखा है कि 'एनआरसी की तरह ये भी देश के लोगों के लिए पीड़ा बनेगा। यह भारतीय गणतंत्र को नुकसान पहुंचाएगा।'

विज्ञापन
moushumi chatterjee to salman khan bollywood top weekly news
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

'छपाक' का ट्रेलर रिलीज
एसिड एटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेस्सी की मुख्य भूमिका है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed