दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द सिनेमा हॉल में नजर आने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कोई फिल्म देखने जा रहे होंगे। तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं हैं, आगे की स्लाइड्स में जाने पूरा मामला।
{"_id":"59e0713a4f1c1bca678b5956","slug":"movie-on-delhi-cm-avind-kejriwal-an-insignificant-man-releasing-on-17-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब फिल्मी परदे पर दिखेंगे CM केजरीवाल, PM मोदी से मिल चुकी है मंजूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब फिल्मी परदे पर दिखेंगे CM केजरीवाल, PM मोदी से मिल चुकी है मंजूरी
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
Trending Videos
सीएम अरविंद केजरीवाल
दरअसल, सीएम केजरीवाल के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई जा रही है जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। उनकी जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा फिल्म 'एन इन्सिगनिफिकेंट मैन' 17 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म को अमेरिका की मीडिया कंपनी वाइस लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
इस फिल्म को खुशबू रांका और विनय शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविंद केजरीवाल के भारतीय राजनीतिक सफर को दिखाया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
आपको बता दें कि इस फिल्म से सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी को ऐतराज था। उन्होंने फिल्म रिलीज करने के लिए फिल्म निर्माताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल से एनओसी लाने को कहा था। इसके बाद फिल्म को मंजूरी दे दी गई थी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि फिल्म 22 से ज्यादा देशों में दिखाई जाएगी। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि भरतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक ऐसी फिल्म दिखाई जाएगी, जिसे देखकर लोग समझ पाएंगे कि राजनीतिक दलों में बंद दरवाजों के पीछे क्या होता है।
