फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: थ्रिल और एक्शन से भरपूर होगा जुलाई का आखिरी हफ्ता, ये फिल्में होंगी रिलीज

Tue, 26 Jul 2022 10:15 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Jul 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
movie release this week Ek Villian Returns vikrant rona bollywood south punjabi films releasing in theaters
एक विलेन रिटर्न्स, विक्रांत रोना, रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : social media

पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'शमशेरा' और 'आरके/ आरके' का हाल भी कुछ वैसा ही रहा जैसा बीते दिनों रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों का हुआ था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। बॉक्स-ऑफिस पर रणबीर कपूर और नागा चैतन्य की धमाकेदार भिड़ंत देखने के बाद अब महीने के आखिर में दर्शकों का रोमांच बढ़ाने साउथ की फिल्म 'विक्रांत रोना' और बॉलीवुड की 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज होने जा रही है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक्शन और साइको थ्रिलर फिल्मों की धूम रहेगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते आप के मनोरंजन के लिए कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। 

movie release this week Ek Villian Returns vikrant rona bollywood south punjabi films releasing in theaters
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- विक्रांत रोना 
कब होगी रिलीज- 28 जुलाई, 2022
साउथ और बॉलीवुड की आग भड़काने वाले साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। यह एक 3डी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी  द्वारा किया गया है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडिज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म देशभर में 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। किच्चा सुदीप की यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

movie release this week Ek Villian Returns vikrant rona bollywood south punjabi films releasing in theaters
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम-  एक विलेन रिटर्न्स
कब होगी रिलीज- 29 जुलाई, 2022
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' की सफलता के बाद अब निर्देशक मोहित सूरी इस फिल्म का सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी के साथ ही तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
movie release this week Ek Villian Returns vikrant rona bollywood south punjabi films releasing in theaters
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- रामाराव ऑन ड्यूटी
कब होगी रिलीज- 29 जुलाई, 2022
साउथ स्टार रवि तेजा की एक्शन फिल्म 'रामाराव ऑन ड्यूटी' 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रवि तेजा 'रामाराव' नामक एक डिप्टी कलेक्टर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी को साल 1995 में सेट किया गया है। 'रामाराव ऑन ड्यूटी' में रवि तेजा के साथ दिव्यांशा कौशिक और राजिशा विजयन मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखाई देने वाली हैं।   

विज्ञापन
movie release this week Ek Villian Returns vikrant rona bollywood south punjabi films releasing in theaters
छल्ला मुड़ के नहीं आया - फोटो : social media
फिल्म का नाम- छल्ला मुड़ के नहीं आया
कब होगी रिलीज- 29 जुलाई, 2022
पंजाबी गायक और अभिनेता अमरिंदर गिल की फिल्म 'छल्ला मुड़ के नहीं आया' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अमरिंदर गिल के साथ सरगुन मेहता और बीनू ढिल्लों भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। कारज गिल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के टीजर को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। फिल्म की कहानी सन 1900 में सेट की गई है, जिसमें एक व्यक्ति कनाडा में लंबर मील में काम करने के लिए जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed