फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: जुलाई का दूसरा हफ्ता होगा थ्रिल, एक्शन और सच्ची कहानी से भरपूर, ये फिल्में होंगी रिलीज

Tue, 12 Jul 2022 07:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week Shabaash Mithu Hit The First Case Juda Hoke Bhi Bollywood Hollywood South And Punjabi Films Releasing in Theaters This Week
हिट: द फर्स्ट केस, द ग्रे मैन और शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media

इस महीने की शुरुआत में बॉक्स-ऑफिस पर 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' और 'राष्ट्रकवच ओम', 'थॉर: लव एंड थंडर' और 'खुदा हाफिज 2' में धमाकेदार भिड़ंत देखने के बाद,अब इस हफ्ते के लिए रोमांच और बढ़ गया है। सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए जुलाई के इस हफ्ते में भी जबरदस्त कंटेंट रिलीज होने वाला है। हर हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज किया जा रहा है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में बायोपिक, एक्शन, म्यूजिक ड्रामा और साइंस-फिक्शन फिल्मों की धूम रहेगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते आप के मनोरंजन के लिए कौन-कौन ही फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। 

Movie Release This Week Shabaash Mithu Hit The First Case Juda Hoke Bhi Bollywood Hollywood South And Punjabi Films Releasing in Theaters This Week
शाबाश मिट्ठू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का नाम- शाबाश मिट्ठू
कब होगी रिलीज- 15 जुलाई, 2022
अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिट्ठू 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में तापसी ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की भूमिका अदा की है। जो हर परिस्थिति से लड़कर अपना मुकाम हासिल करती है। दरअसल फिल्म में मिताली राज के करियर और निजी दोनों जिंदगियों के संघर्ष को दिखाया जाएगा।
Movie Release This Week Shabaash Mithu Hit The First Case Juda Hoke Bhi Bollywood Hollywood South And Punjabi Films Releasing in Theaters This Week
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- हिट द फर्स्ट केस
कब होगी रिलीज- 15 जुलाई, 2022
‘हिट- द फर्स्ट केस' साल 2020 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘हिट’ का हिंदी रीमेक है। डॉ. शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि इनकी प्यार भरी लव स्टोरी आखिर कैसे एक मिस्ट्री बन जाती है। इसमें राजकुमार राव पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि  'हिट द फर्स्ट केस' आगामी 15 जुलाई को रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week Shabaash Mithu Hit The First Case Juda Hoke Bhi Bollywood Hollywood South And Punjabi Films Releasing in Theaters This Week
निधी भालेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- लड़की द ड्रैगन गर्ल
कब होगी रिलीज- 15 जुलाई, 2022
फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा अपनी नई फिल्म 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 15 जुलाई को देशभर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी मार्शल आर्ट्स पर आधारित है, जिससे अभिनेत्री पूजा भालेकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पूजा मार्शल आर्ट्स में निपुण एक कलाकार हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने अलग से खास ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म को देशभर में हिंदी सहित पांच अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं इसे चीन में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Movie Release This Week Shabaash Mithu Hit The First Case Juda Hoke Bhi Bollywood Hollywood South And Punjabi Films Releasing in Theaters This Week
judaa hoke bhi - फोटो : social media

फिल्म का नाम- जुदा होके भी
कब होगी रिलीज- 15 जुलाई, 2022
मशहूर हॉरर फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 15 जुलाई, 2022 को एक बार फिर अपनी एक भूतिया कहानी से सबको रूबरू कराने जा रहे हैं। खौफनाक सीन्स और भूतिया रहस्य से भरपूर फिल्म 'जुदा होके भी' सबको डराने के लिए तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबरॉय और ऐन्द्रिता रे मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed