फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Paid Bhojpuri Actresses: होश उड़ा देगी इन भोजपुरी एक्ट्रेस की फीस, एक ने तो दोगुना कर दिया मेहनताना

Tue, 12 Jul 2022 07:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Jul 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Bhojpuri Actresses Fees From Amrapali Dubey to Monalisha
अक्षरा सिंह-आम्रपाली दुबे-मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भी अलग जलवा है। यहां के सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस की भी अलग धाक है। खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में ये हसीनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। कमाई के मामले में भी यह किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां फिल्मों में अभिनय के लिए मोटी फीस वसूल रही हैं। अक्षरा सिंह से लेकर, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे तक इन भोजपुरी तारिकाओं की फीस सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस वक्त भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी पांच अभिनेत्रियों की फीस...

Top 5 Bhojpuri Actresses Fees From Amrapali Dubey to Monalisha
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन अभिनेत्री अक्षरा सिंह रोज नई कामयाबी हासिल कर रही हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में अपनी फीस में इजाफा करके वह चर्चा में आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दोगुना पैसा लिया है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं। भोजपुरी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम करने वाली अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं, वह एक स्टेज शो के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। अभिनेत्री एक घंटे के शो के लिए तीन से पांच लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये हैं।

Top 5 Bhojpuri Actresses Fees From Amrapali Dubey to Monalisha
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, फिलहाल वह टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मोनालिसा सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। वह एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपये लेती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Bhojpuri Actresses Fees From Amrapali Dubey to Monalisha
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आम्रपाली ने फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और पहली फिल्म से ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। आज के समय में वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Top 5 Bhojpuri Actresses Fees From Amrapali Dubey to Monalisha
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। यूट्यूब में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी कंटेंट में 'छलकता हमरो जवानिया राजा' गाना उन्हीं पर फिल्माया गया है। इसके बाद से काजल ने अपनी फीस में इजाफा करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल राघवानी एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 18-20 लाख रुपये लेती हैं। इनकी कुल नेटवर्थ दो से चार करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed