बॉलीवुड सिनेमा में यूं तो हॉरर कॉमेडी फिल्मों की गिनती कुछ ज्यादा नहीं रही है। 'भूलभूलैया' और 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो दर्शकों के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी नहीं मिला है लेकिन राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' आपको कई मायनों में अलग लग सकती है। बीते दिनों 'स्त्री' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसको दर्शकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी नाम के गांव की है। इस गांव के हर घर की दीवार पर लाल स्याही से ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखा होता है।
{"_id":"5b88b9b242c792464d1bbfea","slug":"movie-review-of-rajkumar-rao-and-shraddha-kapoor-film-stree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movie Review: डराने के साथ बेहद हंसाती भी है ये 'स्त्री', फिल्म देखने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Movie Review: डराने के साथ बेहद हंसाती भी है ये 'स्त्री', फिल्म देखने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें
आनंद कश्यप
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: स्त्री
बॉलीवुड सिनेमा में यूं तो हॉरर कॉमेडी फिल्मों की गिनती कुछ ज्यादा नहीं रही है। 'भूलभूलैया' और 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो दर्शकों के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी नहीं मिला है लेकिन राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' आपको कई मायनों में अलग लग सकती है। बीते दिनों 'स्त्री' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसको दर्शकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी नाम के गांव की है। इस गांव के हर घर की दीवार पर लाल स्याही से ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखा होता है।
बॉलीवुड सिनेमा में यूं तो हॉरर कॉमेडी फिल्मों की गिनती कुछ ज्यादा नहीं रही है। 'भूलभूलैया' और 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो दर्शकों के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी नहीं मिला है लेकिन राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' आपको कई मायनों में अलग लग सकती है। बीते दिनों 'स्त्री' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसको दर्शकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी नाम के गांव की है। इस गांव के हर घर की दीवार पर लाल स्याही से ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखा होता है।
दरअसल, गांव में स्त्री नाम की चुड़ैल का इतना खौफ होता है कि उससे बचने के लिए गांव के लोग अपने घर की दीवार पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखवा लेते हैं। वहीं गांव का लड़का विकी (राजकुमार राव) जो कि एक मशहूर लेडीज टेलर है। वह स्त्री नाम की चुड़ैल को महज अफवाह मानता है।
इस बीच विकी की दोस्ती अनाम खूबसूरत लड़की (श्रद्धा कपूर) से हो जाती है। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब शुरू होता है जब विकी और बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) के दोस्त जना (अभिषेक बनर्जी) को स्त्री अपना शिकार बना लेती है और उसको उठाकर ले जाती है। इसके बाद विकी और बिट्टू गांव में स्त्री पर शोध कर रहे रुद्रा (पंकज त्रिपाठी) के साथ मिलकर दोस्त जना को तलाशने लगते हैं।

जना की तलाश के दौरान फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है। उतना ही हंसाती और साथ ही कई सस्पेंस के खुलासे भी करती हैं। अंत में 'स्त्री' की कहानी दर्शकों के थोड़ा कंफ्यूज कर सकती है। बात करें फिल्म के किरदारों की तो गांव के लेडीज टेलर बने राजकुमार राव ने विकी के किरदार को बेहद शानदार तरीके से निभाया है। वहीं अनाम रोल में नजर आईं श्रद्धा कपूर परदे पर काफी खूबसूरत लगी लेकिन राजकुमार राव के आगे उनका किरदार थोड़ा फीका रहा। इसके अलावा हर फिल्मों की तरह इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के रुद्रा के किरदार की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। वह जब-जब परदे पर नजर आते हैं तो दर्शकों के चेहरे से हंसी रुकने का नाम नहीं लेती हैं। इन सबके अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने भी अच्छी एक्टिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्त्री' के फिल्मांकन पर नजर डालें तो इसके कई सीन आपको पहली नजर में एकदम डरा देंगे, वहीं दूसरे ही सीन में आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। फिल्म 'स्त्री' बतौर डायरेक्टर अमर कौशिक की पहली फिल्म है। पहली फिल्म की नजर से देंखे तो अमर कौशिक ने बेहद शानदार काम किया है।
'स्त्री' की मजबूत कहानी आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती है। फिल्म को देखकर यह बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है कि किसी नए डायरेक्टर की यह पहली फिल्म है। वहीं 'स्त्री' में सुमित अरोड़ा के लिखे 'फर्स्ट टाइम देखा तुझे लव हो गया, सेकेंड टाइम में सब हो गया' जैसे शानदार डायलॉग्स भी आपको हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं।

'स्त्री' में जहां बेहतरीन हॉरर कॉमेडी और शानदार डायलॉग्स का मसाला है वहीं इसका संंगीत भी सिनेमा हॉल में आपके मनोरंजन को बरकरार रखने में पूरा साथ देता है। फिल्म में सचिन-जिगर के संगीत में पिरोए गए 'कमरिया', 'मिलेगी मिलेगी' और 'आओ कभी हवेली' जैसे बेहतरीन गाने भी 'स्त्री' की रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चुके हैं।
बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म का काफी दमदार है जो सिनेमा हॉल की सीट पर बैठे आपके अंदर एक पल के लिए डर पैदा कर देता है। कुल मिलाकर अगर एक अच्छी हॉरर कॉमेडी फिल्म का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह फिल्म आपके लिए पैसा वसूल हो सकती है।