सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Movies On Ram: आदिपुरुष से राम सेतु तक, इन फिल्मों में दिखेगी भगवान राम की छवि; जानें कास्ट से बजट तक सब कुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 30 Sep 2022 03:55 PM IST
सार

भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही पौराणिक फिल्मों का चलन भी बढ़ता जा रहा है। निर्देशक अब इस तरह की फिल्मों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इ

विज्ञापन
Movies On Ram: From Adipurush to Ram Setu these are the upcoming movies based on Lord Ram
Movies On Ram - फोटो : Social media

भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही पौराणिक फिल्मों का चलन भी बढ़ता जा रहा है। निर्देशक अब इस तरह की फिल्मों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इसी क्रम में अब जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। आदिपुरुष के अलावा आने वाले दिनों में भगवान राम और रामायण पर आधारित कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में- 

Trending Videos
Movies On Ram: From Adipurush to Ram Setu these are the upcoming movies based on Lord Ram
फिल्म आदिपुरुष - फोटो : Instagram

आदिपुरुष

साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सीता और सैफ लंकेश की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अभिनेता सनी लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी। 

Adipurush Poster: दर्शकों को नहीं पसंद आया प्रभास का लुक, बोले- इससे ज्यादा अच्छे तो फैन मेड पोस्टर बने हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies On Ram: From Adipurush to Ram Setu these are the upcoming movies based on Lord Ram
रामायण ट्रायलॉजी - फोटो : Social media

रामायण ट्रायलॉजी

सुपरहिट फिल्म दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि वह हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर एक फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पौराणिक फिल्म 3डी में शूट की गई एक लाइव-एक्शन ट्रायलॉजी होगी, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और दीपिका पादुकोण सीता के रूप में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Vikram Vedha Twitter Review: दर्शकों को पसंद आई ऋतिक- सैफ की विक्रम वेधा, सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Movies On Ram: From Adipurush to Ram Setu these are the upcoming movies based on Lord Ram
राम सेतु - फोटो : Social media

राम सेतु

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो हर साल अपनी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। हालांकि, यह साल अभिनेता के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस साल तीन फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अपनी एक और फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। एक्टर जल्द ही फिल्म राम सेतू में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव कांचराना भी नजर आने वाले हैं।

Bhediya: सामने आई वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ के ट्रेलर रिलीज की डेट, इस खास मौके पर होगा जारी

विज्ञापन
Movies On Ram: From Adipurush to Ram Setu these are the upcoming movies based on Lord Ram
सीता - फोटो : Social media

सीता

चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रणौत जल्द ही एक पौराणिक फिल्म में नजर आने वाली हैं। पिछले साल ही अलौकिक देसाई ने इस फिल्म का एलान किया था। इस फिल्म में रामायण की कहानी को सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा।  'सीताः द इन्कार्नेशन' के जरिए कंगना पहली बार अलग किरदार में दिखाई देंगी।


Vikram Vedha: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और गर्लफ्रेंड ने दिया विक्रम वेधा का रिव्यू, एक चूक पड़ गई सुजैन पर भारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed