{"_id":"603cbf14099b6e1ff5667bd3","slug":"movies-that-inspired-people-to-commit-crimes-in-real-life-watch-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी ने रची पत्नी की हत्या की साजिश तो किसी ने लूटा बैंक, जब फिल्मों से प्रभावित होकर हुए असल जिंदगी में खौफनाक अपराध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी ने रची पत्नी की हत्या की साजिश तो किसी ने लूटा बैंक, जब फिल्मों से प्रभावित होकर हुए असल जिंदगी में खौफनाक अपराध
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
जब रील लाइफ क्राइम बन गया रियल लाइफ क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज पर यह आरोप लगाया जाता है कि इन्हें देखकर अपराधियों को अपराध करने के नए-नए तरीके सूझते हैं। कई बार ऐसे आरोप लगाना सही साबित भी होता है। पुलिस ने कई ऐसे मामले सुलझाए हैं जिसमें फिल्में देखकर आरोपी क्राइम करने के लिए प्रेरित हुए।
Trending Videos
2 of 8
दृश्यम
- फोटो : फिल्म
इसी साल फरवरी महीने में दृश्यम देखकर 13 साल के एक लड़के ने हत्या की साजिश रच दी। पुणे पुलिस को 11 साल के एक लड़के का मृत शरीर मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी लड़के ने बड़े ही शातिराना तरीके से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिसका तरीका अजय देवगन की फेमस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' से काफी मिलता-जुलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
बंटी और बबली
- फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' से प्रेरित होकर जगजीत नाम के शख्स और उसकी महिला साथी ने मिलकर हत्या, चोरी, डकैती, स्नैचिंग जैसे अपराधों को अंजाम दिया था। बाद में पकड़े जाने पर दोनों ने बताया था कि वे फिल्म देखकर क्राइम करते थे।
4 of 8
dhoom
- फोटो : File Photo
बैंक चोरी पर आधारित फिल्म धूम ने कई चोरों को अपराध करने के लिए प्रेरित किया। केरल में चोरों के एक गिरोह ने सुरंग खोदकर, बैंक ऑफ केरल से 80 किलो सोना और 5.5 लाख नकद रुपये चुरा लिए थे। अपराधी जब पकड़े गए तब उन्होंने बताया कि वे 'धूम' देख कर अपराध को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
5 of 8
shootout at lokhandwala
- फोटो : Social Media
'शूट आउट एट लोखंडवाला' देखकर एक युवक इतना प्रभावित हुआ कि वह अपराध की दुनिया में नाम कमाने के सपने देखने लगा। घटना बिहार की है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म 'शूट आउट एट लोखंडवाला' में दर्शाए गए गैगंस्टर की जिन्दगी से वह प्रेरित होकर अपराध की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहा था। वह लोगों से रंगदारी वसूली करना चाहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X