बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीना हो चुका है। करीब 30 लोगों से पूछताछ सहित अभिनेता की आत्महत्या की पुलिस ने अलग अलग एंगल से जांच भी कर ली है और जल्दी ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या के रूप में ही देखा जा रहा है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ये मानने को ही तैयार नहीं हैं। फैंस ही नहीं बल्कि राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोग और फिल्मी सितारे भी मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर अब राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, सीबीआई जांच की कर रहे हैं मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रमण्यम स्वामी ने इस पत्र के माध्यम से इस मामले में पीएम मोदी से सीबीआई जांच की मांग की है। सुब्रमण्यम स्वामी के वकीन ईशकरण ने इस पत्र को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस पत्र में लिखा है, 'मेरे एसोसिएट इन लॉ ईशकरण भंडारी ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित सुसाइड पर कुछ रिसर्च की है। हालांकि पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद अभी भी मामले की जांच कर रही है।'
पत्र में आगे लिखा है, 'मैंने मुंबई में स्थित अपने सूत्रों से सुना है कि इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम, जिनके दुबई के डॉन से संबंध हैं, इसे पुलिस जांच के जरिए कवर-अप करना चाहते हैं। ताकि इसे अपनी मर्जी से की गई खुदकुशी साबित किया जा सके। चूंकि महाराष्ट्र सरकार के पास ऐसे कई बड़े लोगों की राय है। जिनसे यह साबित हो जाए कि मिस्टर राजपूत ने खुदकुशी की है। इसलिए जनता के भरोसे के लिए मैं यह मांग करता हूं कि मुंबई पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे।'
Dr @Swamy39 letter to @narendramodi for CBI investigation for full & Transparent Justice to Sushant Singh Rajput.
He will the explain it at 4 pm in easy language for non lawyers-
Link- https://t.co/JZAZwSOfRs pic.twitter.com/mwY5jHF0dG
पत्र में आगे उन्होंने लिखा है कि, 'इसलिए इस देश के मुखिया होने के नाते और मासूम लोगों के लिए आपके झुकाव को देखते हुए, मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सीधे या राज्यपाल के जरिए सीबीआई जांच के लिए सहमत कर सकते हैं। मुंबई पुलिस पहले ही कोरोना वायरस पैंडेमिक और दूसरे मामलों में व्यस्त है। जनता के भरोसे को बहाल करने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने का समय बीत चुका है। मामले की जांच अब तक चल रही है। पुलिस ने इस मामले में करीब 30 लोगों से पूछताछ भी की है। लेकिन अब तक पुलिस भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी के अलावा रूपा गांगुली, शेखर सुमन, पप्पू यादव भी सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें: शेखर कपूर ने बताया कब खुलेंगे सिनेमाघर, ट्वीट कर कहा- 'अब स्टार सिस्टम की कमर टूट जाएगी'