सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रभावित हुए टीवी स्टार्स, बिना जिम खुद को ऐसे रखते हैं फिट

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Sep 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mrinal Deshraj to Jasmin Bhasin these tv actors support pm Narendra Modi Fit India Movement
pm Narendra Modi and Mrinal Deshraj - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को देश भर से लोगों का समर्थन मिल रहा है। आम लोगों से लेकर कलाकार भी इस अभियान का तेजी से हिस्सा बन रहे हैं। हाल में इस मूवमेंट में टीवी दुनिया के कलाकार भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जब वह जिम नहीं जाते हैं तो कैसे वह खुद को फिट रखते हैं।



1. मृणाल देशराज
 फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत बहुत ही अच्छी पहल है। यह हमारी आने वाली पीढ़ी को खुद को फिट रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी मैं उम्मीद करती हूं कि सभी इसे गंभीरत से लें और खुद को स्वस्थ रखें। मैं जब काम में बहुत व्यस्त होती हूं और जिम जाने का समय नहीं होता है तो मैं घर पर ही व्यायाम कर लेती हूं। मैं कोशिश करती हूं कि कम से कम 30-45 मिनट अच्छे से व्यायाम करूं। जब भी मैं बाहर शूट करती हूं या फिर जब मैं छुट्टियों पर रहती हूं तो मैं अपने खान-खान का ख्याल रखती हूं और व्यायाम करने की भी कोशिश करती हूं।

Mrinal Deshraj to Jasmin Bhasin these tv actors support pm Narendra Modi Fit India Movement
Arif Zakaria - फोटो : amar ujala mumbai
2. आरिफ जकारिया
फिटनेस को किसी तरह की जिम या फिर किसी महंगे जगह की जरुरत नहीं होती है।  आप टहल कर, दौड़ कर चटाई पर बैठ कर कुछ आसन के जरिए भी खुद को फिट रख सकते हैं। मैं जब भी कहीं यात्रा कर रहा होता हूं तो ये सभी चीजें जरूर करता हूं। हां मैं खेलने के लिए टेनिस कोर्ट भी जरुर ढूंढता हूं।
Mrinal Deshraj to Jasmin Bhasin these tv actors support pm Narendra Modi Fit India Movement
Zuber K Khan - फोटो : amar ujala mumbai

3.जुबैर के खान
एक्टर बनने से पहले मैं स्कूल के दिनों में फिटनेस के प्रति बहुत सचेत था।  पहले मैं क्रिकेट खेला करता था। मैं मध्य प्रदेश की टीम के लिए जिला स्तर तक खेल चुका हूं। अब एक एक्टर के तौर पर मैं अपनी दिनचर्या को उसी के हिसाब से बना लेता हूं।  मैं तैराकी करता हूं और हफ्ते में कम से कम छह दिन जिम जरुर जाता हूं। फिटनेस मेरी जिंदगी में ऐसी चीज है जो मुझे प्रोत्साहन देता है। अगर मैं कहीं बाहर शूट कर रहा हूं और व्यायाम करने का समय नहीं होता है तो मैं दौड़ने की कोशिश करता हूं और घर से बाहर थोड़ा बहुत व्यायाम करता हूं। यहां तक कि अगर मैं छुट्टियों पर होता हूं तब भी मैं व्यायाम करने की पूरी कोशिश करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrinal Deshraj to Jasmin Bhasin these tv actors support pm Narendra Modi Fit India Movement
Amal Sherawat - फोटो : amar ujala mumbai

4.अमल शेरावत  
फिटनेस सिर्फ एक्टर के लिए नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री यही समझाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी व्यक्ति को प्रत्येक दिन कम से कम 15 मिनट वर्कआउट को जरुर देना चाहिए। नीजि तौर पर मुझे जिम जाना पंसद नहीं है लेकिन मुझे सिक्स एब्स के लिए यह करना पड़ता है। मुझे बीच या फिर बगीचे मैं दौड़ना पसंद है। मैं लिफ्ट की जगह सीढ़ियों को महत्व देता हूं।

विज्ञापन
Mrinal Deshraj to Jasmin Bhasin these tv actors support pm Narendra Modi Fit India Movement
ira sone - फोटो : amar ujala mumbai

5. इरा सोन
जब देश में फिट इंडिया मूवमेंट जैसा कुछ शुरू होता है तो इसका मतलब यह होता है कि हमारा देश काफी उन्नती कर रहा है। मेरे लिए यह देखना बहुत जरुरी है कि देश में सभी लोग खुश और स्वस्थ हैं। किसी भी देश की असल सफलता यही है। मुझे खाने का और व्यायाम करने का बहुत शौक है। जब कभी मैं जिम नहीं जा पाती हूं तो इस बात का खास ख्याल रखती हूं कि मैं क्या खा रही हूं। मैं हर बार खाने के बाद मैं चलती जरुर हूं। एक एक्टर के तौर पर मुझे फिट रहने की सख्त जरुरत होती है ताकि मैं लगातार 12 घंटे तक काम कर सकूं। कुल मिलाकर फिट रहना बहुत ही जरुरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed