मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को दमदार कंटेंट की वजह से लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया। हालांकि,वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं।
Mrs Chatterjee Vs Norway Collection: 'मिसेज चटर्जी' की कमाई में गिरावट जारी, मंगलवार को किया इतना बिजनेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरिका भट्टाचार्य के साथ हुई बदसलूकी को निर्देशक आशिमा छिब्बर ने बहुत ही गंभीरता से बड़े पर्दे पर पेश किया है। रानी मुखर्जी की एक्टिंग के साथ लोग आशिमा के निर्देशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मशहूर डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी के साथ मिलकर किया है।
Akshay Kumar: सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की ओपनिंग धीमी रही। फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ 27 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, अच्छा कंटेंट होने की वजह से फिल्म ने दूसरे दिन टिकट खिड़की पर रफ्तार पकड़ ली। शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 26 लाख रुपये कमाए। इसके अलावा फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ 89 लाख और चौथे दिन 91 लाख का बिजनेस किया।
Karan Johar: बिना आईडी दिखाए एयरपोर्ट के अंदर घुस रहे थे करण जौहर, सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर हुए ट्रोल
अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 95 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का कुल बिजनेस अब आठ करोड़ 28 लाख हो गया है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में यह फिल्म 10 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी।
Shraddha Arya: ऑटो में 'घुम्मी' करती दिखीं करोड़ों की मालकिन श्रद्धा आर्या, फैंस को भाया प्रीता का देसी अंदाज
गौरतलब है कि इस फिल्म से रानी ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले वह सैफ अली खान के साथ बंटी और बबली 2 में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके किरदार को तो पसंद किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
Sara Ali Khan: 'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद डर गई थीं सारा, इस फिल्म से भी होना चाहती थीं दूर