आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' सागरिका भट्टाचार्य की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिनके बच्चों को नॉर्वे अथॉरिटी ने उनसे छीन लिया था। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छी सराहना मिली और समीक्षा भी, लेकिन कमाई के मामले में टिकट खिड़की पर फिल्म का जादू नहीं चल पा रहा है। पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटे रहने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं आज सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज यानी गुरुवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Mrs Chatterjee Vs Norway Collection: 10 करोड़ कमाने में निकला 'मिसेज चटर्जी' का दम, 7वें दिन इतना रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी' को अच्छी कहानी के लिए सकारात्मक समीक्षा मिली है, लेकिन सिनेमाघरों में ऑडियंस की कमी लग रही है। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो बीते दिन इसके कलेक्शन में मामूली उछाल आया था, लेकिन फिर यह बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई है। फिल्म की कमाई में आज गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर रानी की फिल्म ने सातवें दिन 90 लाख रुपये बिजनेस किया है।
Salman Khan: सलमान खान की याचिका पर 30 मार्च को हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला
ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने एवरेज कमाई की थी। उसके बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और वीकेंड का फायदा उठाते हुए शानदार कमाई की, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 2.26 करोड़ कमाए, तीसरे दिन 2.89 करोड़, चौथे दिन 91 लाख, पांचवे दिन 1.9 करोड़ और छठे दिन 1.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, सातवें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म अब तक 10.59 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।
Filmy Wrap: ओडिशा में TAX फ्री हुई ज्विगाटो और 'भीड़' में भूमि ने दिए इंटीमेट सीन! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
फिल्म की कहानी की बात करें तो लीगल ड्रामा ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ सागरिका भट्टाचार्य की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में मां पर बच्चों का खराब पालन-पोषण करने का आरोप लगाया जाता है और उनके मासूम बच्चों को छीन लिया जाता है, जिसके बाद मां अपने बच्चों की कस्टडी लेने के लिए प्रशासन और सरकार के खिलाफ खड़ी हो जाती हैं।
Pathaan 2: 'पठान 2' में कैसा होगा शाहरुख का लुक? किंग खान ने खुद उठा दिया राज से पर्दा!
रानी मुखर्जी ने मां बनकर अपनी भूमिका को पर्दे पर बखूबी निभाया है। फिल्म में रानी के अभिनय और कंटेंट की जमकर तारीफ की गई है। वहीं, स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रानी के अलावा और अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
Anshula Kapoor: अंशुला कपूर ने मोनोकिनी पहन फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरें देख दंग रह गईं जान्हवी-खुशी