फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मुरीद हुईं मृणाल ठाकुर, बोलीं- वहां हर किरदार को मिलती है अहमियत

Sun, 16 Jul 2023 10:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Jul 2023 10:08 AM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur shares her Experience working in Sita Ramam says South Film industry treats you like their own
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मृणाल ठाकुर चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। बीते वर्ष उन्होंने दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' से साउथ में डेब्यू किया और काफी लोकप्रियता हासिल की। मृणाल के करियर के लिए यह फिल्म एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई। ऐसा खुद वह भी मानती हैं। जल्द ही वह विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

Mrunal Thakur shares her Experience working in Sita Ramam says South Film industry treats you like their own
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ सिनेमा का हिस्सा होने को लेकर मृणाल का कहना है, 'साउथ इंडस्ट्री में काम करते हुए एक स्टार के रूप में सिनेमा और जिंदगी के प्रति मेरे नजरिए में विस्तार हुआ है। इससे मुझे एहसास हुआ कि सिनेमा बेशक ग्लोबल है, लेकिन हर जगह और भाषा की अपनी बारीकियां होती हैं। 'लव सोनिया' (2018) के साथ मुझे एक इंटरनेशनल टीम के साथ काम करने का मौका मिला और यह सीखने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था'। लेकिन, साउथ ने मेरी समझ विकसित की है'। 

Mrunal Thakur shares her Experience working in Sita Ramam says South Film industry treats you like their own
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

मृणाल ने आगे कहा, 'दक्षिण की फिल्मों में, जो बात मुझे अच्छी लगती है, वह है कि यहां की फिल्मों में हर किरदार को महत्व दिया जाता है। स्क्रीन पर हर किरदार की अपनी एक गहराई होती है'। मृणाल ठाकुर का कहना है कि साउथ में फिल्म मेकिंग की प्रक्रिया भी बिल्कुल अलग है। वहां के फिल्म मेकर्स के पास कहानियां कहने का अलग और सहज तरीका है।
Surekha Sikri: अभिनेत्री नहीं बल्कि पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी, नसीरुद्दीन शाह के साथ था गहरा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur shares her Experience working in Sita Ramam says South Film industry treats you like their own
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

मृणाल का कहना है,  'साउथ में शूट टाइम लंबा होता है, लेकिन वहां डिटेलिंग पर बहुत फोकस रहता है, जो कि मेरे लिए काफी दिलचस्प चीज है और बतौर एक्टर भी मेरे लिए यह काफी सीखने वाली बात है'। इसके अलावा मृणाल ने 'सीता रामम' की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'पूरी प्रोडक्शन टीम बेहद शानदार थी। मैं नई थी, उसके बाद भी मुझे बहुत सहज महसूस कराया'।
Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान

विज्ञापन
Mrunal Thakur shares her Experience working in Sita Ramam says South Film industry treats you like their own
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

मृणाल ने को-स्टार विजय देवरकोंडा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं विजय को काफी समय से जानती हूं। वह काफी मृदुभाषी और सपोर्टिव हैं।' आपको बता दें कि मृणाल 'जर्सी' और 'सेल्फी' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Abhishek Bachchan: राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं अभिषेक बच्चन, अखिलेश की समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed