भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन बेहद भावुक कर देने वाला रहा। क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने सन्यास का एलान कर दिया। सोशल मीडिया पर लगातार इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर चर्चा हो रही है। बॉलीवुड कलाकार भी इस बात से बेहद दुखी हैं कि अब वो इन दोनों खिलाड़ियों को नीली जर्सी में नहीं देख पाएंगे। बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता वैसे भी बहुत खास रहा है। क्रिकेट पर कई ऐसी हिंदी फिल्में बनी हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। चलिए आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।
क्रिकेट पर आधारित इन फिल्मों की खूब होती है चर्चा, धोनी की बायोपिक तो परदे पर मचा चुकी है धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की जिंदगी पर बनी 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' काफी चर्चित रही। इसमें धोनी के संघर्ष को दिखाया गया। फिल्म में धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया। उन्होंने जिस तरह से धोनी के क्रिकेट खेलने की अंदाज को पकड़ा वो दर्शकों को बहुत पसंद आया। धोनी के सन्यास लेते ही इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
अजहर
फिल्म अजहर में इमरान हाशमी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन की भूमिका निभाई थी। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के प्रमोशन से खुद अजहरुद्दीन भी नजर आए। इसमें उनकी निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेट करियर को दिखाया गया। इमरान हाशमी ने फिल्म में खूब बल्लेबाजी की। वो काफी हद तक अजहर के किरदार के करीब नजर आए।
इकबाल
हिंदी में क्रिकेट पर बनी तमाम फिल्मों में से ये एक फिल्म इसलिए अलहदा क्योंकि ये बहुत कम बजट में बनी और दर्शकों और समीक्षक बिरादरी का ढेर सारा प्यार बटोरने में सफल रही। नागेश कुकूनूर की इस फिल्म में गूंगे-बहरे इकबाल बने श्रेयस तलपड़े ने यादगार परफॉरमेंस दी। इकबाल अपने पिता की मर्जी के खिलाफ क्रिकेट खेलता है। वह अच्छा खिलाड़ी है, मगर रणजी टीम में उसका चयन नहीं हो पाता। तब उसकी मदद को पूर्व क्रिकेटर मोहित आता है। मोहित के रोल में नसीरुद्दीन शाह थे।
विक्ट्री
ऋतिक रोशन की कार्बन कॉपी कहे जाने वाले हरमन बावेजा ने इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें एलन बॉर्डर, टोनी ग्रेग, मोहिंदर अमरनाथ, वकार युनूस, मुरलीधरन और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नजर आए। फिल्म में दर्शकों को जमकर चौके-छक्के देखने को मिले।