फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे धोनी, साउथ की जानी मानी अभिनेत्री संग मिलाया हाथ

Thu, 12 May 2022 03:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 May 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Is All Set To Debut As Producer In Tamil Films, Joins Hands With Nayanthara
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नॉर्थ ही नहीं साउथ में भी बहुत बढ़िया फैन फॉलोइंग है। 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की बोली जीतने के साथ ही उन्होंने साउथ के फैंस का दिल भी जीत लिया। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी की तमिलनाडु में बहुत फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें थाला कहकर बुलाते हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। 

MS Dhoni Is All Set To Debut As Producer In Tamil Films, Joins Hands With Nayanthara
महेंद्र सिंह धोनी, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए अभिनेत्री नयनतारा से हाथ मिलाया है। नयनतारा फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। धोनी तमिल फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे और इसमें उनका साथ संजय भी देंगे। संजय को रजनीकांत का करीबी बताया जाता है। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा आईपीएल के मौजूदा सत्र के बाद की जाएगी। इसके बाद जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी।

MS Dhoni Is All Set To Debut As Producer In Tamil Films, Joins Hands With Nayanthara
अपनी बायोपिक के प्रमोशन के दौरान धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी से पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह तमिल फिल्मों में एंट्री ले चुके हैं। हरभजन फिल्म 'डिक्कीलूना’ में कैमियो और ‘फ्रेंडशिप’ में लीड रोल निभा चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड में धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बन चुकी है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। धोनी अपनी फिल्म के दौरान प्रमोशन का हिस्सा भी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Is All Set To Debut As Producer In Tamil Films, Joins Hands With Nayanthara
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा 'O2', 'गोल्ड', 'गॉडफादर' और 'कनेक्ट' नाम की तमिल फिल्मों का हिस्सा हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। नयनतारा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed