बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्मों के अलावा अपने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों इस शो के ऑडिशन्स चल रहे हैं। इस बीच नेहा धूपिया अपनी एक हरकत की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें नेशनल टीवी पर गाली देने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। नेहा धूपिया ने गाली का इस्तेमाल उस समय किया जब ऑडिशन देने आए एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहा कि उसने गर्लफ्रेंड का थप्पड़ मारा था।
बीच शो में एक लड़के को गाली देने पर ट्रोल हुई नेहा धूपिया, सफाई में अब कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर नेहा धूपिया बीच शो में भड़क जाती हैं और लड़के को गालियां देने लगती हैं। अपनी इस हरकत के बाद नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब इस पूरे मामले में उन्हें अपनी सफाई दी है। नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर अकांउट पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताते हुए सफाई पेश की है। उन्होंने नोट में लिखा, 'मैं पिछले पांच सालों से रोडीज का हिस्सा हूं। मैंने शो में हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है, लेकिन पिछले कुछ समय से मेरे साथ ठीक नहीं हो रहा। मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया।'
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) March 14, 2020
घटना की जिक्र करते हुए नेहा धूपिया ने कहा कि, 'एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली। हर शख्स की अपनी पसंद होती है और उसे पूरा हक है कि वह अपनी पसंद-नापसंद के हिसाब से चले, लेकिन किसी के साथ फिजिकल होना सही नहीं है। पिछले दो हफ्ते से मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर ही नहीं बल्कि मेरे परिवार, दोस्तों और टीम मेट्स को भी अपशब्द भरे मैसेज आ रहे हैं। मेरे पिता का व्हाट्सऐप भी गालियों के मैसेज से भरा हुआ है। यहां तक कि मेरी बेटी के पेज पर लोग गालियां लिख रहे हैं और ये मुझे मंजूर नहीं है।'
अपने नोट में नेहा धूपिया ने आगे कहा, 'मैं शारीरिक हिंसा के सख्त खिलाफ हूं। चाहें जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी। जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है। महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वह घरेलू हिंसा को लेकर सतर्क हो जाएं। अगर कोई इसका शिकार है तो वो बेझिझक इसके खिलाफ आवाज उठाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि वह अकेले नहीं है।'
नेहा धूपिया इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के रिवॉल्यूशन सीजन में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसी शो के एक एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कंटेस्टेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड को पांच अन्य लड़कों को डेट करने और उसे घोखा देने के लिए उसे थप्पड़ मारने की बात कबूलता है। इस वीडियो में नेहा उस कंटेस्टेंट पर गुस्सा होती दिखाई देती हैं। नेहा कह रही हैं कि पांच ब्वॉयफ्रेंड बनाना लड़की की अपनी मर्जी हो सकती है और वह उसे थप्पड़ मारने वाला कोई नहीं होता। सोशल मीडिया पर उन्हें 'फर्जी नारीवादी' करार दिया जा रहा है।
पढ़ें: इन 10 किरदारों ने आलिया को बनाया हीरोइन नंबर वन, फिल्म दर फिल्म यूं हासिल की शोहरत