{"_id":"5cc7012abdec220773764a10","slug":"mukesh-ambani-nita-ambani-along-with-family-cast-vote-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे मुकेश अंबानी, नजर नहीं आईं बहू श्लोका मेहता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे मुकेश अंबानी, नजर नहीं आईं बहू श्लोका मेहता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ambani family cast their vote
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में सभी सेलिब्रिटीज मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। बच्चन परिवार से लेकर आमिर खान और आमिर से लेकर शाहरुख खान सभी ने वोट डाला। इसके साथ ही लोगों से वोट डालने की अपील भी की। इस बीच सोशल मीडिया पर अंबानी खानदान की तस्वीरें छाई हुई हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने पूरे परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
2 of 5
Ambani family cast their vote
- फोटो : twitter
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी भी नजर आए। इन पांचों लोगों ने पहले वोट डाला और उसके बाद मीडिया के सामने स्याही वाली उंगली दिखाई। वोट डालने के बाद नीता अंबानी ने मीडिया से बात करते हुए सभी से वोट डालने की अपील की।
3 of 5
Ambani family cast their vote
- फोटो : twitter
नीता अंबानी ने कहा- 'सभी को आगे आकर वोट करना चाहिए। मेरे तीनों बच्चे मेरे साथ आए और वोट डाला। यह बहुत जरूरी है कि हम लोग वोट डालें। सभी युवाओं को इस अभ्यास में आगे आना चाहिए।' मुकेश अंबानी से पहले अनिल अंबानी भी वोट डालने पहुंचे थे। हालांकि मुकेश अंबानी के साथ नई नवेली दुल्हन श्लोका मेहता नजर नहीं आईं। आपको बता दें, आकाश और श्वोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bachchan Family
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड के सभी स्टार्स भी एक साथ जमीं पर वोट डालने पहुंचे थे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचीं। बच्चन परिवार के अलावा ऋतिक रोशन और सुनील शेट्टी का पूरा परिवार भी वोट डालने पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 5
Kareena, Shahrukh and Ajay
- फोटो : twitter
इसके अलावा अजय देवगन, काजोल, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह और कई स्टार्स भी अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंचे। 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। अब तक चार चरण हो चुके हैं और अब महज 3 और चरण बाकी हैं। 23 मई को काउंटिंग होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।